ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNewssarguja

बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार

By Mohan Rao Published October 9, 2024
Share
बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार
बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार
SHARE

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां मन्नत का मुर्गा चोरी हो गया। पीडि़त ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने एसपी ऑफिस का दरवाजा खटखटाया। पीडि़त को शक है कि उसके पड़ोसी ने उसका मुर्गा चुराया है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल ये पूरा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लमगांव का है। यहां रहने वाले फहीमुद्दीन 4-5 सालों से मन्नत में चढ़ाने के लिए अपने घर में मुर्गा पाल रहे थे, लेकिन वो मुर्गा चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी पर मुर्गा चोरी करने का शक जताते हुए एसपी से शिकायत की है। बता दें कि पीडि़त का अपने पड़ोसी से जमीन विवाद भी चल रहा है। पीडि़त ने रघुनाथपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मेरे घर में तोडफ़ोड़ की और मेरे घर में रखे मन्नत के मुर्गे को चुरा लिया। जब थाने में पीडि़त की शिकायत दर्ज नहीं हुई तो पीडि़त शिकायत करने सरगुजा एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां एडिशनल एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

शिकायतकर्ता फहीमुद्दीन ने एसपी के पास जाकर बताया कि उन्होंने रघुनाथपुर थाने में मुर्गा चोरी की लिखित शिकायत दी थी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे एसपी ऑफिस पहुंचे। उनका कहना है कि यह मुर्गा मन्नती था, जिसे उनके बेटे की शादी के बाद मन्नत पूरी होने पर एक दरगाह पर चढ़ाया जाना था। लेकिन उनके बेटे की शादी अभी हुई नहीं है और वह मन्नत का मुर्गा चोरी हो गया है। वहीं इस मामले में सरगुजा के एडिशनल एसपी ने बताया कि फहीमुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई है, उन्हें शक है कि उनके पड़ोसी ने ही मुर्गा चुराया है। आवेदन की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित, हाथ में प्लास्टर बांधकर पहुंचे अवार्ड लेने
Next Article बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली नेशनल हाईवे बनने से और तेज होगी छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार: रत्नावली कौशल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?