ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल हाईवे बनने से और तेज होगी छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार: रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeliRaipur

नेशनल हाईवे बनने से और तेज होगी छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार: रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: October 9, 2024
Share
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली
SHARE

नेशनल हाईवे के लिए 892 करोड़ की स्वीकृति पर कौशल ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री साहू का माना आभार=
मुंगेली। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि नए राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण से छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की इस पहल से छत्तीसगढ़ विकास का नया आयाम रचेगा।

रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ में 1339 किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्गो और सब वे के लिए 892.36 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। आज छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है। 8 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हमारे कर्मशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री से मिलकर दिलाई है। इसके बाद अब श्री साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर छत्तीसगढ़ के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्गो की स्वीकृति दिलाकर राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रत्नावली कौशल ने कहा है कि नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रोड कनेक्टीविटी तो बढ़ेगी ही, राज्य का औद्योगिक विकास होगा, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, लोगों को आवागमन में भी सुगमता होगी। इस तरह ये नए नेशनल हाईवे छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देंगे।

इस बड़ी उपलब्धि के लिए भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साव, केंद्रीय मंत्रीद्वय नितिन गडकरी व तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुश्री कौशल ने रतनपुर से लोरमी, मुंगेली, नांदघाट, भाटापारा होते हुए बलौदा बाजार तक 135 किलोमीटर लंबे और मुंगेली से बेमेतरा, धमधा, दुर्ग, झलमला बालोद तक 278 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति को मुंगेली जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। रत्नावली ने कहा है कि मुंगेली अब विकास की बुलंदियों को छुएगा, यहां व्यापार समृद्ध होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए रत्नावली कौशल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रति विशेष रूप से कृतज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश के विकास के लिए पूरे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।

नक्सल उन्मूलन में बड़ी फतह
भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में 31 नक्सलियों के मारे जाने पर कहा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सली समस्या से मुक्त बनाने की दिशा में यह बहुत बड़ी फतह है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एकसाथ इतने सारे टॉप नक्सली लीडर मारे गए हैं। इससे पहले कांकेर जिले में 29 नक्सली मारे गए थे। रत्नावली कौशल ने कहा है कि जबसे छत्तीसगढ़ की बागडोर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने सम्हाली है और जबसे विजय शर्मा जी उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री बने हैं, तबसे नक्सलियों का तेजी से सफाया हो रहा है। सुश्री कौशल ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हमारे यशस्वी एवं ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी तथा ऊर्जावान गृहमंत्री विजय शर्मा जी बेहतरीन रणनीति के साथ नक्सल समस्या का बड़ी तेजी से उन्मूलन कर रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री श्री साय, गृहमंत्री श्री शर्मा और बस्तर के वीर जवानों को बधाई दी है।

कल से स्कूलों में लटकेंगे ताले! अपनी मांगों को लेकर 1.80 लाख शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा प्रदर्शन
मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 45.80 करोड़ जारी… इस बार लक्ष्य का 70 फीसदी पूरा, करीब 2092 करोड़ का मजदूरी भुगतान
52 लाख की लागत से पटरीपार में मुख्य सड़क का निर्माण, आईएचएसडीपी आवास की समस्याओं का होगा निराकरण: वोरा
सर्वसम्मति से बनी शौण्डिक समाज भिलाई-दुर्ग की कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष बने उमेश कुमार साहू
रेड रन मैराथन : एचआईवी जागरूकता के लिए दौड़े प्रतिभागी, 40 कॉलेजों से स्टूडेंट्स हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार
Next Article CG Crime News: अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी व धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से दबोचे गए तीन आरोपी CG Crime News: अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी व धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से दबोचे गए तीन आरोपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?