ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैनिकों के सम्मान में बीएसपी स्कूलों विद्यार्थियों ने तैयार कीं 2500 राखियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सैनिकों के सम्मान में बीएसपी स्कूलों विद्यार्थियों ने तैयार कीं 2500 राखियां

By Mohan Rao
Published: August 7, 2026
Share
SHARE

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र–2026’ के तहत विद्यार्थियों ने राखियों के साथ सैनिकों के लिए भेजे शुभकामना संदेश और पवित्र मिट्टी

भिलाई। देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रव्यापी ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र–2026’ अभियान के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लगभग 2500 राखियां तैयार कर सैनिकों को समर्पित कीं। विद्यार्थियों ने श्रद्धा और स्नेह के साथ तैयार किए गए रक्षा सूत्रों के साथ सैनिकों के तिलक के लिए चुटकी भर पवित्र मिट्टी तथा उनके नाम सम्मान और शुभकामनाओं से युक्त संदेश-पत्र भी तैयार किए। इन रक्षा सूत्रों एवं अन्य सामग्री को देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 अगस्त 2026 को अपराह्न 3 बजे स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, भिलाई के तत्वावधान में घड़ी चौक, सुपेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संग्रहण समूह को ससम्मान सौंपा गया।

स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, भिलाई पिछले चार वर्षों से इस अभियान के माध्यम से रक्षा सूत्र देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। विद्यार्थियों की इस पहल के माध्यम से देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश भी पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, भिलाई की जिला मुख्य आयुक्त एवं भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (शिक्षा-टीएसडी) शिखा दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक, स्काउट्स, गाइड्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत
छत्तीसगढ़ के दो आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव, आर शंगीता को मिली ब्रेवरेज कार्पोरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की हुई शुरुआत
2500 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, स्पेशल सेल ने 4 तस्करों को पकड़ा
गंदे पानी से परेशान टाउनशिप की जनता… सेल चेयरमेन का विरोध करेगी युवा कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार
Next Article कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?