ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्वाड बैठक: जयशंकर बोले- चीन ने तोड़े लिखित समझौते, सीमा पर हालात बिगाडऩे के लिए वही जिम्मेदार
Share
Notification Show More
Latest News
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

क्वाड बैठक: जयशंकर बोले- चीन ने तोड़े लिखित समझौते, सीमा पर हालात बिगाडऩे के लिए वही जिम्मेदार

By @dmin Published February 12, 2022
Share
पाक पर फिर बरसे एस जयशंकर, बोले- आतंकवाद कैंसर है, जो महामारी की तरह सबको प्रभावित करता है
पाक पर फिर बरसे एस जयशंकर, बोले- आतंकवाद कैंसर है, जो महामारी की तरह सबको प्रभावित करता है
SHARE

मेलबर्न (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मॉरिस पायने से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा सीमाओं को खोलने के फैसले का स्वागत करता हूं, जिससे उन लोगों की मदद मिलेगी जो भारत में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं, विशेष रूप से छात्रों और अस्थायी वीजा धारकों को। इस कदम की सराहना की जानी चाहिए। जयशंकर ने कहा कि हम इंडो-पैसिफिक में व्यापक समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए अधिक विश्वसनीय और लचीला आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन ने समझौते तोड़े: जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि हमने(क्वाड) में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की क्योंकि यह इस बात का हिस्सा था कि हमारे पड़ोस में क्या हो रहा है। इस बारे में हमने एक दूसरे को जानकारी दी। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें बहुत से देश वैध रूप से रुचि लेते हैं, खासकर यदि वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा 2020 में सीमा पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती न करने के लिखित समझौतों की अवहेलना के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। जब एक बड़ा देश लिखित प्रतिबद्धताओं की अवहेलना करता है, तो यह पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।

आतंकवाद और उग्रवाद के बारे में भी चिंताओं को साझा किया: जयशंकर
जयशंकर ने आगे कहा कि हमने आतंकवाद और उग्रवाद के बारे में भी चिंताओं को साझा किया। सीमा पार आतंकवाद को लेकर हम गंभीर हैं। बहुपक्षीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने और आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देने का हमारा साझा प्रयास है।

सीईसीए समझौता दोनों देशों के लिए कई अवसर पैदा करेगा: मॉरिस पायने
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि हमें विश्वास है कि व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) दोनों देशों के लिए नए व्यापार और निवेश के अवसर पैदा करेगा। विशेष रूप से हमारी अर्थव्यवस्थाओं को कोविड के प्रभाव से उबरने में मदद होगी। पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापार और निवेश में गहरे संबंध हैं। डेन तेहान व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के लिए एक दौर की बातचीत के बाद भारत से लौट रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया सरकार भारतीय छात्रों की करेगी मदद: पायने
पायने ने कहा कि मैत्री स्कॉलर प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया सरकार ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए भारतीय छात्रों की मदद के लिए 4 वर्षों में 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एस जयशंकर के बीच वार्ता
क्वाड बैठक के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मेलबर्न में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति, रूस-यूक्रेन संकट में राजनयिक प्रयासों और मौजूदा कोरोना संकट पर चर्चा की।

You Might Also Like

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

@dmin February 12, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश
Next Article भाई ने खेल-खेल में ट्रेन के आगे मासूम को फेंका, वायरल वीडियो में देखिए कैसे बची जान इंसानियत की मिसाल: ट्रेन के नीचे फंसी लड़की को बचाया, लगा दी अपनी जान की बाजी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?