ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा, 1 फरवरी को होगी टीईटी परीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा, 1 फरवरी को होगी टीईटी परीक्षा

By Poonam Patel Published January 21, 2026
Share
जूते-मोजे और घड़ी पर बैन, आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएंगे गेट
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आगामी 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार सामान्य परीक्षाओं से काफी अलग होगी। जिला मुख्यालय जगदलपुर में 14,174 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस महापरीक्षा में प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नकल और अनुचित साधनों को रोकने के लिए व्यापमं ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अभ्यर्थियों को एक विशेष ड्रेस कोड और समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लागू किए गए इन सख्त नियमों के मुताबिक परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर जूते-मोजे पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही आना होगा। इसके अलावा, गहरे रंग के कपड़े पहनने पर भी रोक लगाई गई है। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं ताकि फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके। सुरक्षा जांच इतनी कड़ी होगी कि साधारण स्वेटर को भी जाँच के लिए उतरवाया जाएगा। इसके साथ ही कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, पर्स, बेल्ट, टोपी, घड़ी और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः वर्जित किया गया है।

प्रशासन ने समय की पाबंदी को लेकर भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सतर्क किया गया है कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य द्वार स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाली प्रथम पाली के लिए गेट सुबह 9 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली द्वितीय पाली के लिए गेट दोपहर 2.30 बजे बंद हो जाएंगे। किसी भी कारण से इस समय सीमा के बाद पहुँचने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसीलिए सभी को परीक्षा से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी गई है ताकि उनकी पहचान और सुरक्षा जाँच समय पर पूरी हो सके।

इन कड़े इंतजामों के बीच जगदलपुर शहर में परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 5,599 डीएड धारी अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं दोपहर की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 8,575 बीएड धारी अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या  के मद्देनजर केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गई है। अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी भी दुविधा की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाईल नंबर +91-82698-01982 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Poonam Patel January 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
Next Article गणतंत्र दिवस पर बस्तर में जगेगी शिक्षा की अलख

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?