ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

By Mohan Rao
Published: September 27, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। दरअसल पुलिस को चकमा देकर आरोपी थाने से भाग गया था। इसके बाद जंगल में छिपकर रह रहा था। रात के अंधेरे में घर आता और सुबह होने से पहले भाग जाता था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खीरचंद पिता रामचरण (40) पसान थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। 22 सितंबर को पसान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था। थाने में बैठाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया, लेकिन वह शौचालय से वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर पुलिसकर्मी उसे तलाशने गए, लेकिन आरोपी थाने से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का अलग से अपराध दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। आसपास के जंगल, उसके घर और आने-जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।  पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद आरोपी एक दिन तक जंगल और आसपास के इलाकों में छिपता रहा। इसके बाद वह रात में गांव में सन्नाटा होने के बाद घर के पिछले रास्ते से करीब 11 बजे पहुंचता था। परिवार से मिलने के बाद सुबह करीब 3 बजे फिर जंगल की ओर निकल जाता था। आरोपी खेती-किसानी और मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं, जिनसे मिलने के लिए वह रोज रात में घर पहुंच रहा था।

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात के समय अपने घर आता है। सूचना के आधार पर 25 सितंबर की आधी रात पसान पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की और छापा मारकर आरोपी खीरचंद को गिरफ्तार कर लिया। पसान थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि फरार आरोपी खीरचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गर्भवती महिलाओं की निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी: कुछ लोग खुलकर आतंक के समर्थन में आए…. यह वैश्विक चिंता का विषय
मिर्च पाउडर झोंककर लूट का मामला : मुंशी ने खुद ही रची साजिश, अपने ही साथियों के साथ दिया घटना कों अंजाम
भगवान राम के ननिहाल में भगवान राम के ससुराल से आयी हूं-मैथिली ठाकुर
अरहल दाल की कालाबाजारी करने वालों सावधान, सरकार की कारोबारियों पर सख्ती की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार बारिश से उफान पर नदी नाले : दुर्ग में पुलिस व एसडीआरएफ ने 400 से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू
Next Article नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?