ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiNewsRailway News

राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा

By Mohan Rao Published September 25, 2024
Share
राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा
राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा
SHARE

दुर्ग। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ महीनों से कई ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशों के मामले सामने आए हैं। बुधवार को एक ऐसी ही कोशिश का मामला छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से सामने आया है। यहां दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख को सिर पर चोट आई है। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को बालोद स्टेशन पर रोक दिया। घायल लोको पायलट को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम कार्यवाही में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में यूपी के कानपुर जिले में कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने के लिए ट्रैक पर रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल से भरी बोतल रखी गई थी। जिसमें ऐसा लगा कि ट्रेन को पटरी से उतारने के साथ ही उसमें आग लगाने की भी साजिश थी। लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन सिलेंडर से टकराने के बाद सिलेंडर फटा नहीं और कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

पटरी पर रख दिया था लोहे का खंभा

अभी इस घटना की जांच चल ही रही थी कि उत्तराखंड में बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच 18 सितंबर की देर रात को रेलवे ट्रैक के ऊपर ट्रेन को पलटाने की साजिश रचते हुए करीब छह मीटर लंबा लोहे का खंभा ही रख दिया गया। इस तरह की घटनाओं के पीछे साजिश नजर आती है। हालांकि अब ट्रेन को डिरेल करने की साजिशों की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao September 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण भारत की बेटियों को 'प्रोजेक्ट पंछी' के माध्यम से सशक्त बना रहा वेदांता एल्युमीनियम ग्रामीण भारत की बेटियों को ‘प्रोजेक्ट पंछी’ के माध्यम से सशक्त बना रहा वेदांता एल्युमीनियम
Next Article अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?