ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में टीकाकरण का हाल बेहाल: 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण… टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद… सबसे बड़ा सवाल कैसे थमेगा कोरोना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में टीकाकरण का हाल बेहाल: 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण… टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद… सबसे बड़ा सवाल कैसे थमेगा कोरोना

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
देश में टीकाकरण का हाल बेहाल: 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण… टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद… सबसे बड़ा सवाल कैसे थमेगा कोरोना
देश में टीकाकरण का हाल बेहाल: 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण… टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद… सबसे बड़ा सवाल कैसे थमेगा कोरोना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम जारी है और इससे रोकने के लिए टीकाकरण को कारगार उपाया माना गया है। देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू तो किया गया लेकिन लगातार टीकों की कमी के कारण कई केन्द्रों में टीके नहीं लग रहे हैं। अप्रेल में जहां टीकाकरण का जोर था वहीं मई के महीने में देश में टीकाकरण का आंकड़ा घटा है। सरकार की ओर से हमेशा लोगों को वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया गया है लेकिन टीकाकरण की रफ्तार जब तेज नहीं होगी, तब तक सरकारी लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता। अप्रैल महीने में टीकाकरण तेजी से बढ़ रहा था लेकिन मई के आते-आते यह आधा रह गया।
कोविड19 इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में जब संक्रमण ने जोर पकड़ा तो टीकाकरण में तेजी आई थी और दस अप्रैल को 36,59,356 लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाई गई थी। लेकिन इसके बाद लगातार टीकाकरण की संख्या घटने लगी। वहीं 21 मई को 24 घंटों के अंदर 17,97,274  खुराकें लगाई गईं। इन 40 दिनों के अंदर टीकाकरण में 50.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में औसतन हर दिन 30,24,362 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी लेकिन मई में ये आंकड़ा घटकर 16,22,087 हो गया। covid19india.org के मुताबिक, एक मई से लेकर 20 मई के बीच केवल पांच दिन ही ऐसा हुआ, जब एक दिन में टीकाकरण की संख्या 20-25 लाख के बीच पहुंची। 
कई राज्यों में 18+ नहीं लग रही वैक्सीन
आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में नौ करोड़ और मई में चार करोड़ टीके लगाए गए। भारत में 18 साल से ज्यादा की आबादी के 94 करोड़ लोग हैं। इन लोगों को टीके की दो खुराकें लगाने के लिए 188 करोड़ खुराकों की जरूरत है। टीकों की कमी की वजह से कुछ राज्यों में 18+ लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही है। वैक्सीन की कमी का यह आलम है कि जिन राज्यों में वैक्सीनेशन शुरू है वहां कई केन्द्रों को बंद करने की नौबत आ गई है। रोजाना लगाने के लिए औसत टीकों की भी कमी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण कम हुआ है लेकिन वैक्सीनेशन नहीं होने से देश में तीसरे लहर को रोक पाना संभव नही हैं।
टीकों की संख्या देखे बिना सरकार ने बढ़ाया टीकाकरण अभियान का दायरा
टीकों की कमी को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनियों में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने इन हालात का ठीकरा सरकार के ही सिर फोड़ दिया है। पुणे स्थित कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सरकार ने डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों और अपने पास मौजूद टीकों के स्टॉक का आकलन किए बिना ही विभिन्न आयु वर्गों के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, शुरुआत में 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाना था, जिसके लिए 60 करोड़ खुराक की आवश्यकता थी। लेकिन हमारे तय लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सरकार ने पहले 45 साल से ऊपर के और फिर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम के दरवाजे खोल दिए।

चाकू टिकाकर सीएएफ जवान से लूट बस स्टैंड के पास हुई घटना…
‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उतरा किसान मोर्चा,राष्ट्रव्यापी मुहिम का ऐलान
पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट
Big News : पोस्टिंग के बाद ज्वाइनिंग नहीं लेने वाले डॉक्टरों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 89 मेडिकल अफसरों पर गिरेगी गाज
शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big charge of BJP: Choksi and Naik gave millions of rupees to Rajiv Gandhi Trust बड़ी कामयाबी : डीआरडीओ ने बनाई डिपकोवैन एंटीबॉडी डिटेक्शन किट…. जाने कैसे काम करेगी यह किट
Next Article अब ये कैसी मुसीबत, कभी नहीं हुआ कोरोना, फिर भी ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए 32 लोग ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीज डॉक्टरों के लिए चुनौती: इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मरीज, दवा के संकट का डर सता रहा डॉक्टरों को

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?