भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढऩे की रफ्तार अब बढ़ गई है। दो दिनों में 80 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें जिला राजनांदगांव से 10, मुंगेली से 9, बिलासपुर से 8, कोरिया व रायगढ़ से 4-4, सरगुजा से 3,गौरेला पेंड्रा मरवाही से 2, बलौदाबाजार व जशपुर से 1-1 मरीज मिले हैं। वहीं आज बालोद जिले के 2 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 150 है।




