ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आग से दहले दिल्ली और गुजरात : दिल्ली के बेबी सेंटर में 7 नवजात और राजकोट के गेमिंग सेंटर में 27 की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

आग से दहले दिल्ली और गुजरात : दिल्ली के बेबी सेंटर में 7 नवजात और राजकोट के गेमिंग सेंटर में 27 की मौत

By Mohan Rao Published May 26, 2024
Share
दिल्ली के बेबी सेंटर में आग
SHARE

नईदिल्ली/राजकोट (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली और गुजरात के औद्योगिक शहर राजकोट आग से दहल गए। शानिवार देर रात दिल्ली के बेबी सेंटर व गुजरात के राजकोट के गेमिंग सेंटर में भीषण आग से तबाही मच गई। दिल्ली के बेबी सेंटर में आग से झुलसने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं राजकोट के गेमिंग सेंटर में आगजनी से 27 लोगों की मौत हो गई। यहां मृतकों के 12 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी शामिल हैं। देर रात रेस्क्यू शुरू हुआ और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।

पहला हादसा दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर की है। शनिवार रात करीब 11:32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी इमारत में फंसे स्टाफ और नवजात को बचान के लिए जुट गए। देर रात तक सभी का रेस्क्यू कर लिया गया। एक नवजात मृत मिला था। जबकि  बचाए गए 12 नवजात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 6 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया।

शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और किसी तरह वहां से नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला। एक नवजात मृत मिला। जबकि बचाए गए सभी नवजात बच्चों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल के मालिक नवीन किची निवासी 258, भरोन एन्क्लेव, पश्चिम विहार, दिल्ली के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

राजकोट के गेमिंग सेंटर में आग

राजकोट में गेमिंग सेंटर में आग से 27 की मौत, गेम जोन मालिक-प्रबंधक गिरफ्तार
दूसरा मामला गुजरात के राजकोट शहर का है। शनिवार देर शाम राजकोट के टीआरपी ‘गेम जोन’ में भीषण आग लगने से 12 साल की कम आयु के चार बच्चों समेत कुल 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजकोट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधिका भराई ने कहा, 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शव पूरी तरह से जल चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल है। पुलिस के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मस्ती करने पहुंचे थे।

गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक शख्स लापता है। वहीं, राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख सुभाष त्रिवेदी ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसआईटी, किस विभाग ने क्या-क्या किया, इसकी पूरी गहन जांच करेगी। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, क्या-क्या गलतियां हुई हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्या उपाय जरूरी हैं? ऐसे तमाम सवालों पर मंथन कर जांच होगी।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Mohan Rao May 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट
Next Article आईपीएल 2024 का फाइनल आज : कोलकाता के सामने सनराइजर्स की चुनौती… जानिए मैच से जुड़ी खास बातें

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?