ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सीबीआई अफसर बनकर 54 लाख की ठगी, रिसाली में बुजुर्ग हुआ डिजीटल अरेस्ट का शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सीबीआई अफसर बनकर 54 लाख की ठगी, रिसाली में बुजुर्ग हुआ डिजीटल अरेस्ट का शिकार

By Mohan Rao
Published: May 31, 2025
Share
डिजीटल् अरेस्ट
SHARE

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में डिजीटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर फर्जी सीबीआई अफसर ने 2 करोड़ की मनी लॉड्रिंग का डर दिखाया। बुजुर्ग के खाते व सारी संपत्ति की जानकारी ली और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की। इस मामले में बुजुर्ग व्यक्ति की बेटी की शिकायत पर नेवई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 67 (डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लिंक स्ट्रीट 1 आजाद मार्केट प्रगति नगर रिसाली निवासी 45 वर्षीय नम्रता चंद्राकर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने उसके बुजुर्ग पिता श्याम कुमार चंद्राकर के साथ 54 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। अज्ञात कॉलर ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया और खुद को सीबीआई का अफसर बताया। कॉलर ने बताया कि वह सीबीआई कार्यालय मुंबई से है।

खाते से मनि लॉड्रिंग का डर दिखाकर फंसाया
वीडियो कॉल पर खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले ने बताया कि पापा के नाम का केनरा बैक खाता मुंबई में नरेश गोयल नामक व्यक्ति के कब्जे से बरामद किया गया है। उस खाते में 2 करोड रुपए की मनी लाड्रिंग हुई है। इस दौरान कॉलर ने श्याम चंद्राकर का आधार कार्ड दिखाया और नरेश गोयल द्वारा पांच लाख में खाता खरीदने की बात कही और इसका एक स्टेटमेंट भी दिखाया। इसके बाद कॉलर ने श्याम चंद्राकर को आरोपी बताया और गिरफ्तारी का डर दिखाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए कॉलर सहयोग करने कहा और उसके खाते, संपत्ति की पूरी जानकारी ले ली।

गिरफ्तारी का डर दिखाया और लाखों रुपए की ठगे
इसके बाद कॉलर ने श्याम कुमार को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया। डर के कारण श्याम चंद्राकर व उसकी बेटी ने सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान कॉलर ने यह भी कहा कि फर्जी खाते में कई गरीब लोगो का रकम जमा करा मनी लाड्रिंग किए है इसका सुप्रीम कोर्ट में केश चल रहा है कोर्ट के आदेशानुसार रकम वापस करना होगा नहीं तो आप लोगों को जेल हो सकती है। इसके बाद श्याम चंद्राकर ने 29 अप्रैल 2025 से 29 मई 2025 तक कुल 54,90,000 अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस कराकर जमा कराए। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इस मामले में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ एनिमल सेवियर मेडिकल होम का भव्य उदघाटन, बेजुबाँ के दर्द और मर्ज को मिलेगी राहत
संटिंग के दौरान बेपटरी हुई इलेक्ट्रिक लोको इंजन, तकनीकी टीम वापस पटरी पर लाने में जुटी
तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत : 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला
कांग्रेस सरकार की मुसीबत बढ़ी, शक्ति परीक्षण से पहले एक और विधायक का इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति
Next Article Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?