ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा

By @dmin Published March 17, 2022
Share
एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा
एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पदभार संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि 23 मार्च शहीद दिवस पर यह हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। मान ने ट्वीट किया कि हम भगत सिंह की शहादत के दिन भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। वह मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा। अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग मुझे भेजें। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं रहेगा।

भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022

केजरीवाल ने दिलाया विश्वास, तत्काल कार्रवाई करेंगे
भगवंत मान के एलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि जब कोई आपसे रिश्वत मांगे तो ना न कहें बल्कि बातचीत रिकॉर्ड करें और वीडियो/ऑडियो व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मान ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली बैठक को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का अक्षरश: निर्वहन करने का आग्रह किया।

खटकड़कलां में ली थी शपथ
बुधवार को भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लाखों लोगों के बीच भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद मान ने कहा था कि हमें बिल्कुल समय नहीं बर्बाद करना है। आज से ही काम शुरू होगा।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

@dmin March 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन 15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
Next Article हिजाब पर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट इसी सप्ताह लेगा निर्णय! हिजाब विवाद: पाबंदी को चुनौती देने वाली छात्राओं को भाजपा नेता ने बताया आतंकी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?