ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
SHARE

पतोरा में सेटअप लगाया, गोधन न्याय योजना के वर्मी कंपोस्ट के लिए बना रहीं बोरे
बाजार की बड़ी संभावना को देखते हुए इनोवेशन से कास्ट कटिंग का बेहतरीन नमूना

दुर्ग। गौठानों को ग्रामीण उद्यमिता केंद्र के रूप में बदलने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच जिले के गांवों में मूर्त रूप लेती जा रही है। ग्राम पतोरा को लें, यहां की महिलाएं बोरी बनाने का कार्य कर रही हैं जो मूलत: मशीन से होने वाला कार्य है। यदि गाँव में आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग मशीन लगाई जाती तो इसकी लागत लगभग पंद्रह लाख रुपए होती, लागत की तुलना में रिटर्न काफी कम होता और रोजगार की संभावना भी क्षीण हो जाती, लेकिन इस उपक्रम में काफी बड़े बाजार की संभावना थी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन को इस संबंध में कम लागत में इस तरह के सेटअप की संभावनाओं की दिशा में कार्य करने कहा। श्री देवांगन ने टेक्निकल को-आर्डिनेटर मनरेगा श्री अहसान खान को इस कार्य के लिए लगाया। श्री खान ने इस संबंध में कमाल का कार्य किया। रायपुर में जाकर उन्होंने आटोमैटिक सीविंग मशीन की स्टडी की। उन्होंने अपनी जुगाड़ मशीन स्वयं तैयार करने का निर्णय किया। अलग-अलग कंपोनेंट तैयार किये और दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें जोड़ा। उपक्रम सफल रहा और अब हर दिन पांच सौ से हजार बोरों का उत्पादन यहां हो रहा है।

केवल गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए 60 हजार बोरों की जरूरत
जिले में बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हो रहा है और इसमें और भी वृद्धि किये जाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। पतोरा में जो सेटअप लगा है उससे हर घंटे लगभग सौ बोरे तैयार हो सकते हैं। इस तरह पाटन ब्लाक में ही मार्केट कैप्चर करने की बड़ी संभावनाएं इसमें है। ग्राम संगठन की सदस्य नंदा श्रीवास ने बताया कि हमें यह काम बहुत अच्छा लग रहा है। अभी हम लोग 6 महिलाएं यह कार्य कर रही हैं। प्रति बोरे के पीछे हमें दो रुपए का लाभ हो रहा है। यदि किसी दिन 600 बोरा बना लिया तो बारह सौ रुपए का लाभ हो गया। इस प्रकार हर महीने ग्राम संगठन को चालीस से पचास हजार रुपए लाभ की संभावना इस सेटअप से बनती है। जन प्रतिनिधि श्री गोपेश साहू ने बताया कि ग्राम संगठन की महिलाएं बहुत रुचि से कार्य कर रही हैं और इस कार्य में पूरी तरह कुशल हो गई हैं।

निकुम में भी लग रहा सेटअप, धमधा ब्लाक में भी शीघ्र शुरू होगा
निकुम में भी बोरा बनाने के सेटअप का काम लगभग पूरा हो चुका है और शीघ्र ही यह आरंभ हो जाएगा। इसके बाद धमधा ब्लाक में भी सेटअप शुरू कराने की योजना है।

स्वावलंबन का सुंदर उदाहरण
पतोरा के इस सेटअप में उद्यमिता और ग्रामीण अर्थशास्त्र से जुड़ी कई खूबियां मौजूद हैं। महात्मा गांधी के सुराजी गांवों के सेटअप में उद्यम की परिभाषा ऐसी दी गई है जिसमें दूसरों पर निर्भरता न्यूनतम हो। अब गाँव में गौठान है। गोबर है वर्मी कंपोस्ट है और उसे भरने के लिए बोरा भी अपने ही मशीन का है किसी भी तरह से निर्भरता नहीं है। साथ ही कास्ट कटिंग का भी यह खूबसूरत नमूना है कि किस तरह से ऊर्वर मस्तिष्क से और चीजों को नये तरीके से करने की सोच बड़े बदलाव का कारक बनती हैं।

रेलवे ब्रेकिंग: जल्द ही 39 नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा भारतीय रेलवे… देखिए पूरी सूची
हादसे की शिकार बच्ची ने तोड़ा दम, पांच दिन पहले हुआ हुआ था हादसा… कार चालक अब तक फरार
प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों को नैनो खाद के उपयोग के लिए किया जा रहा है जागरूक
भिलाई में मिली महिला की अधजली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Breaking News : रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू…  सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी
Next Article एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा एक्शन में भगवंत मान: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा, 23 मार्च से शुरू होगी सेवा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?