ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगदलपुर में केजरीवाल की सभा, बोले- हमें मौका दीजिए…. लोगों को बताई पार्टी की दस गारंटियां
Share
Notification Show More
Latest News
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड, फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के लिए 8 अक्टूबर को प्लेयर ड्राफ्ट
September 30, 2026
एशियाड में आज भारत की गोल्ड से शुरूआत, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने दिलाया सातवां स्वर्ण
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

जगदलपुर में केजरीवाल की सभा, बोले- हमें मौका दीजिए…. लोगों को बताई पार्टी की दस गारंटियां

By Mohan Rao Published September 16, 2023
Share
जगदलपुर में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की सभा
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले  विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। सबी दल वोटरों को लुभाने के लिए बड़े- बड़े  वादे कर रहे हैं और अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने जमसभा को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम ने छत्तीसगढ़ के लोगों को 10 गारंटियां दी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगो ने हमे मौका दिया आप भी हमें मौका दें। मैं आपको 10 गारंटी दे रहा हूं। पहली गारंटी बिजली कट नही होगी 24 घंटे बिजली मिलेगी वह भी मुफ्त कर दूंगा। जिनके बिजली बिल ज्यादा आएं है 30 अक्टूबर तक पुराने बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे। सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल देंगे लोग प्राइवेट स्कूल से बच्चे को निकाल देंगे। सविदा और दैनिक वेतन पर काम करने वाले टीचर रेगुलर किये जायेंगे। पूरा इलाज मुफ्त होगा। टेस्ट, ऑपरेशन, जांच सब मुफ्त होगा। इसके लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि सरकारी हॉस्पिटल में लाखों के ऑपरेशन मुफ्त कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी नौकरी देंगे जब तक नौकरी नहीं देंगे तब तक तीन हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे। केजरीवाल ने कहा कि माता बहनों को एक हजार हर महीने नकद देंगे, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे। जवानों की शहादत पर परिवार वालो को एक करोड़ देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे ठेका प्रथा को बंद करंगे। आदिवासियों के लिए पेशा कानून लागू करेंगे । सरकार बनने के एक महीने के अंदर पंचायतों को उनके अधिकार दे देंगे। केजरीवाल ने जनता से कहा, आप सोच रहे होंगे पैसा कहा से आएगा सरकार तो घाटे में चल रही है। दिल्ली, पंजाब में हमारी सरकार आने के बाद सरकार फायदे में है हम काला धन वापस ला रहे हैं और लोगों को इलाज फ्री में दे रहे हैं। हमने दिल्ली में लोगो को नंबर दिया फ़ोन करते ही सरकार घर पहुंच जाती है।

इंडिया गठबंधन पर भाजपा को घेरा
केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा, भजापा वाले कहते है हम देश को इंडिया नही बोलेंगे मैं पूछना चाहता हूं इंडिया इनके पिताजी का है। केजरीवाल ने रैली से भजापा को चैलेंज किया कि यदि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदल कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगली मीटिंग में हम हमारे गठबंधन का नाम भारत रख लेंगे तो भारत का नाम भी बदल दोगे क्या? अगर ऐसा किया तो इंडिया के एक सो 40 करोड़ लोग तुमको भारत से बाहर भगा देंगे।

सीएम मान ने कसा पीएम मोदी पर तंज
सभा को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र ने हॉस्टल स्कूल में 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दी है लोग परेशान है समय आ गया है कि सफाई के लिए झाड़ू लागये और हमारा तो चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी शर्मिंदा हैं वो सोचते होंगे कि 200 साल में हमने जितना नहीं लूटा उतना तो भारत के लोगों ने ही भारत को लूट लिया।  भगवंत मान ने कहा कि सिलेंडर में 200 रुपये कम कर दिए लेकीन ये नही बताया कि बढ़ाया कितना दाम था। साढ़े चार साल तक सिलेंडर के दाम बढ़ाते गए और चुनाव से पहले सिर्फ 200 रुपए घटाया है।

You Might Also Like

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड, फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के लिए 8 अक्टूबर को प्लेयर ड्राफ्ट

एशियाड में आज भारत की गोल्ड से शुरूआत, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने दिलाया सातवां स्वर्ण

Mohan Rao September 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चरोदा रेलवे कॉलोनी में बन रहा भव्य पंडाल…. एक साथ दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर और वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक
Next Article CG Crime : शातिर से वाट्सएप की डीपी में लगाई कंपनी के डायरेक्टर की फोटो… 55 लाख से ज्यादा की ठगी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?