ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime Breaking : 6 साल बाद पकड़ाया हत्यारा, पुरानी रंजिश में युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागा था बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime Breaking : 6 साल बाद पकड़ाया हत्यारा, पुरानी रंजिश में युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागा था बदमाश

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
आरोपी मुकेश चौहान
SHARE

दुर्ग। 6 साल पहले एक युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागे बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। हत्या के बाद आरोपी लगातार आरोपी फरारी काट रहा था। कोर्ट से कई दफे उसके खिलाफ वारंट इश्यू हुआ लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर था। सोमवार को मोहन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। चुंकि मामला जीआरपी थाना दुर्ग के दायरे का है इसलिए केस को आरोपी को उनके सुपूर्द कर दिया गया। मामले में जीआरपी दुर्ग द्वारा धारा 307, 302 के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अप्रैल 2018 का है। तितुरडीह कैलाश नगर जिला दुर्ग निवासी मुकेश चौहान ने पुरानी रंजिश में रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला की हत्या कर दी थी। घटना 26 अप्रैल 2018 की है। रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला किसी काम से दुर्ग पहुंचा था। मुकेश चौहान से उसकी पुरानी रंजिश थी। जब भोला मुकेश से मिला तो उसे रलवे कालोनी दुर्ग बिजलीआफिस के बगल में ले गया। यहां पर दोनों में विवाद हुआ और उसके बाद मौका पाकर उसने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इससे भोला की मौत हो गई। घटना के बाद वह फरार हो गया।

इस मामले में जीआरपी थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 26/2018 धारा 307, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान कोर्ट से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी हुआ। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट से बार बार वारंट जारी होता रहा। इस दौरान थाना मोहन नगर की टीम भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी रही। इस बीच आरोपी मुकेश चौहान अपने घर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और जीआरपी को सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक तारकेश्वर साहू, विश्वजीत टंडन एवं शकील खान की विशेष भूमिका रही।

shreekanchanpath 86 # 08 January 2025
धनतेरस पर खरीदी करने जा रहे किसान को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत से त्योहार की खुशियां बदली मातम में
महिला सुरक्षा कर्मी की हत्या, प्रेमी ने बेरहमी से पीटकर दे दी मौत… दोस्त के साथ आधीरात पहुंचा था अस्पताल
हस्तांतरण के तहत रिसाली आने वाले 50 प्रतिशत कर्मचारी पदोन्नत
CG Crime : चोरी कर दोस्तों को पिलाता था शराब, 8 दिन में खर्च दिए 90 हजार रुपए… ऐसे आया गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article RTE : पहले चरण में 16 हजार से ज्यादा बच्चों का चयन… 30 जून तक लेना होगा एडमीशन
Next Article खेत में मिला था शव, सट्टे-जुए की लत से परेशान मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या युवक की लाश मिलने से हड़कंप, गला रेतकर हुई हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?