ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : शातिर से वाट्सएप की डीपी में लगाई कंपनी के डायरेक्टर की फोटो… 55 लाख से ज्यादा की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Crime : शातिर से वाट्सएप की डीपी में लगाई कंपनी के डायरेक्टर की फोटो… 55 लाख से ज्यादा की ठगी

By Mohan Rao
Published: September 16, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शातिर ने यहां के डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर की फोटो वाट्सएप की डीपी में लगाकर लाखों की ठगी कर दी। ठग ने यह रकम दो बार में अपने खातों में ट्रांसफर कराई है। इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीएफओ सतीश कुमार सरावगी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी के खातों का संचालन वही करता है। उसने बताया कि 14 सितंबर को वाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से 25 लाख 90 हजार 609 रुपए अमन कुमार शर्मा के एकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। वाट्सएप की डीपी में कंपनी के डायरेक्टर दिनेश कुमार पटेल की फोटो लगी थी।

निर्देश के बाद सतीश कुमार ने पहले भुगतान नहीं किया लेकिन बार बार मैसेज आने लगे। इसके बाद कंपनी के लैंडलाइन नंबर पर एक फोन आया और उसमें कहा गया कि सीएफओ को बोल दिया जाए कि मैसेज पर तत्काल कार्रवाई करें। डायरेक्टर व्यस्त हैं, तत्काल कार्रवाई की जाए। सतीश कुमार अब इस झांसे में फंस गया और बताए गए अकाउंट पर पहली किस्‍त में अमन कुमार के खाते में 25 लाख 90 हजार 609 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से खाते में डाल दिए गए। इसके बाद सैफुल हुसैन के खाते में 29 लाख 64 हजार 720 रुपये डाल दिए गए।

रुपए ट्रांसफर करने के बाद सतीश की जब डायरेक्टर दिनेश कुमार पटेल से बात हुई तो वह हैरन रह गया। दिनेश कुमार ने बताया कि उसने ऐसा कोई मैसेज नहीं किया। सतीश ने मैसेज दिखाया तो उसने अपना मोबाइल नंबर मैच कराया तो वाट्सएप का नंबर फर्जी पाया। किसी ने दिनेश कुमार की फोटो का इस्तेमाल किया था। इसके बाद इन्हें पता चला कि इनके साथ बड़ा फ्रॉड हो गया है। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का प्रदर्शन…. 14 जुलाई को सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक निकलेगी साइकिल रैली
ICC ने जारी किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल, जानें भारत किसके खिलाफ खेलेगा पहला मैच
पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं
shreekanchanpath 357 # 10 Oct 2024
सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में केजरीवाल की सभा, बोले- हमें मौका दीजिए…. लोगों को बताई पार्टी की दस गारंटियां
Next Article भाजपा के हमलों पर कांग्रेस का पलटवार : मुख्यमंत्री बघेल को बताया सबसे बड़ा सनातनी, केन्द्रीय मंत्री ने भूली मर्यादा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?