ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता

By Om Prakash Verma
Published: May 2, 2023
Share
बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
SHARE

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बिहार निवासी प्रकाश कुमार की गिरफ्तारी गुरुगांव के मानेसर से की गई है। जबकि दूसरे आरोपी अमन गौतम को पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के इंदरपुरी से पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी प्रकाश कुमार खुद को बीएसएफ का अफसर बताता था। फिर सेना में नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता। वहीं आरोपी अमन गौतम क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या बंद कराने के नाम पर फ्रॉड करता।

किश्तों में खाते में ट्रांसफर कराए 1.80 लाख रुपये
जानकारी के मुताबिक, छोटेदेवड़ा निवासी कमललोचन बघेल ने बस्तर थाने में मामला दर्ज कराया था कि, उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीएसएफ का अफसर बताया। फिर बीएसएफ में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए अपना आईडी कार्ड भी व्हॉट्सएप पर भेजा। उसकी बातों में आकर कमल लोचन ने किस्तों में 1.80 लाख रुपये यूपीआई के जरिए उसके एसबीआई खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

कार्ड बंद कराने के लिए भेजा ओटीपी और निकाल लिए रुपये
वहीं दूसरे मामले में परचनपाल निवासी नंद किशोर शाक्य ने शिकायत दर्ज कराई कि, उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इस पर नंद किशोर ने क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होने और उसे बंद करने को कहा। इसके बाद कॉल करने वाले ने प्रोसेस के लिए ओटीपी भेजने और उसे बताने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर नंद किशोर ने जानकारी दे दी। इस पर उसके खाते से 84,301 रुपये निकल गए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी अमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने की साइबर फ्रॉड से बचने की अपील

  • एटीएम ब्लॉक होने/करने, केवाईसी अपडेट कराने खाता को आधार से लिंक कराने, एवं सिम अपडेट करने के नाम पर आनलाईन ठगी किया जाता है, ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें।
  • रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर मोबाइल बैंकिंग से न्यूनतम राशि का आहरण कराकर ठगी किया जाता है, ऐसे आहरण से बचे।
  • अपने मोाबाईल में डाटा प्रोटेक्सन हेतु एंटी वायरस अवश्य डलवायें और समय समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
  • गूगल में उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर का प्रयोग करने से पहले इसकी जांच कर लें।
  • अनजान व्यक्ति से बैंक एकांउट डिटेल तथा ओ.टी.पी.,एम-पिन आदि महत्वपूर्ण जानकारी शेयर न करें।
  • साइबर ठगी के संबंध में शासन के वेबसाइट, एनसीसीआर पोर्टल एवं टोल-फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत कहीं पर भी दर्ज करवा सकते हैं।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सर्व आदिवासी समाज के शपथ से उड़ी कांग्रेस-भाजपा की नींद, गांव-गांव जाकर समाज के प्रतिनिधि कह रहे ये बड़ी बात
वेक्सीनेशन: 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का रजिस्ट्रेशन कल से, 1 मई से लगेंगे टीके
राजधानी में ब्लास्ट हुई ओला स्कूटर, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा, पति-पत्नी सहित तीन झुलसे
दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले
रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
Next Article Big news : जगदलपुर में भिड़ गए आईपीएस और कांग्रेस नेता, थाने के बाहर कांग्रसियों का हंगामा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?