ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : जगदलपुर में भिड़ गए आईपीएस और कांग्रेस नेता, थाने के बाहर कांग्रसियों का हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : जगदलपुर में भिड़ गए आईपीएस और कांग्रेस नेता, थाने के बाहर कांग्रसियों का हंगामा

By Mohan Rao
Published: May 2, 2023
Share
थाने में झुमाझटकी का माहौल
SHARE

जगदलपुर Jagdalpur. जगदलपुर में मंगलवार को कांग्रेस नेता व आईपीएस के बीच झूमा झटकी हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस विकास कुमार और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि आईपीएस ने एक अन्य कांग्रेसी नेता लात मार दी इसके बाद यह पूरा बवाल हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता थाना परिसर में पहुंच गए हैं और सीएसपी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। इधर घटना की जानकारी के मिलने के बाद एसपी सहित आला अधिकारी थाने पहुंचे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस विकास कुमार यहां जगदलपुर में सीएसपी के पद पर हैं। बताया जा रहा है कि गुटखा खाते हुए थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता महेश द्विवेदी को सीएसपी विकास कुमार ने लात मार दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य को बुलाया तो वे कई समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। थाने में सांसद प्रतिनिधि के साथ सीएसपी की तीखी बहस हो गई। मामला गरमाने लगा और हाथापाई की नौबत आ गई।

बताया जा रहा कि थाने में अभी माहौल काफी गरम है और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता सीएसपी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने बवाल को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं मौके पर आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। कांगेसी नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे सीएसपी से माफी मंगवाने पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक थाना परिसर में तनाव बना हुआ है।

आज धुर नक्सल प्रभावित जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
रायगढ़ गैंगरेप में शामिल एक नाबालिग की मौत, खेत में लगे करंट की चपेट में आया… अब तक 7 गिरफ्तार
पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा: कातिलों ने एक साल से बना रखी थी योजना… मौका मिला तो कर दी हत्या
पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल जशपुर का शारदाधाम, सीएम साय ने दिया था निर्देश, अब बढ़ेंगी सुविधाएं… विकसित होगा धाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 198 # 02 May 2023

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?