ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा

By Om Prakash Verma
Published: April 5, 2023
Share
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाऊसिंग कापोरेशन चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा ने आज गीले कचरे से खाद बनाने के लिए नई कंपोस्ट मशीन का निरीक्षण किया। वोरा ने निगम अधिकारियों को शीघ्र कंपोस्ट मशीन स्थापित कर कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से कुल 1 करोड़ 23 लाख की कंपोस्ट मशीन की खरीदी की गई है। कंपोस्ट मशीन स्थापित होने के बाद गीले कचरे का वेस्ट मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद गीले कचरे का मैनेजमेंट में कई समस्याएं हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए धमधानाका और बोरसी के एसएलआरएम सेंटरों में नई मशीनें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत इन मशीनो की स्थापना के बाद यहां खाद बनाने का काम शुरू किया जाएगा। दोनों मशीनों की कुल क्षमता कुल 5000 किलो है। खाद बनाने के बाद खाद की बिक्री से भी निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद निर्मला साहू, अमित देवांगन, एल्डरमेन राजेश शर्मा, हरीश साहू, निगम के इंजीनियर पंकज साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मोबाईल क्लीनिक में बुजुर्ग मरीज को सीढिय़ां चढऩे में परेशानी होते देख वोरा खुद आगे बढ़े और बुजुर्ग को सहारा दिया। वोरा ने बुजुर्ग को बस के भीतर ले जाकर वहां इलाज कराया।

वोरा ने आदित्य नगर वार्ड में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल क्लीनिक में आने वाले मरीजों से भी मुलाकात की। वोरा ने मोबाईल क्लीनिक में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में नागरिकों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशील पहल से मरीजों को उनके घर के आसपास ही इलाज की सुविधा मिल रही है। मोबाईल क्लीनिक के वार्डो में जाने से मरीजों को इलाज के साथ ही दवाईयां भी मिल रही है। मोबाईल क्लीनिक योजना की जमकर सराहना करते हुए नागरिकों ने मुख्यमंत्री बघेल और विधायक वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

वेदांता पावर प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या 24 हुई, 12 लोगों का इलाज अब भी जारी
MIC Meeting: दुकानों की लीज नवीनीकरण के लिए लगी मुहर, तीसरी आंख से होगी बाजारों की निगरानी
नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम साय
छत्तीसगढ़ के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, जनजातीय वाद्य यंत्रों के निर्माण में पारंगत, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की नर्स ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटकी फंदे पर
Next Article Big News: एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर मचा है बवाल, जानिए समर्थन-विरोध में क्या कहा जा रहा है? Big News: एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर मचा है बवाल, जानिए समर्थन-विरोध में क्या कहा जा रहा है?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?