ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
Share
Notification Show More
Latest News
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान

By Om Prakash Verma Published May 2, 2023
Share
जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
SHARE

कोरबा। घरों की छत और दीवारों पर अक्सर हम जाले लगे देखते हैं। कई में छोटी-छोटी या बड़ी मकडिय़ां होती हैं। कई बार हम जालों को साफ कर देते हैं। कई बार इन मकडिय़ों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन ये जानलेवा भी हो सकती हैं। कोरबा में ऐसा ही मामला सामने आया है। जब एक मकड़ी के काटने से महिला की जान पर बन आई। हालत बिगडऩे पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला को काटने वाली मकड़ी का नाम टारेंटयुला बताया है। कहा कि इसके काटने से जान भी जा सकती है।

तबीयत बिगड़ी तो लेकर गए अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, पाली निवासी हेमा यादव पत्नी रविकांत यादव मंगलवार सुबह घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पैर में मकड़ी ने काट लिया। थोड़ी देर बाद बर्तन धोकर महिला कमरे में चली गई, लेकिन उसके पैर में काफी तेज दर्द होने लगा। इस पर उसने पति को सारी बात बताई। रविकांत वहां पहुंचा तो देखा कि वह मकड़ी सामान्य से काफी बड़ी थी। इस पर उसने मकड़ी की फोटो खींच ली। फिर कमरे में पहुंचा तो देखा कि हेमा बेहोश हो चुकी थी। इस पर उसे तत्काल ही जिला अस्पताल ले गए।

जहरीली होती है टारेंटयुला मकड़ी
मेडिसिन विभाग के एमडी ने चंद्रकांत भास्कर ने बताया कि, सर्प और दूसरे जहरीले जंतु के काटने पर हम एंटी स्नेक वेनम का उपयोग करते हैं, लेकिन यह मामला जहरीली मकड़ी के काटने का है। इसलिए इस मामले में सिंप्टोमेटिक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। समय रहते इलाज नहीं कराने पर जान भी जा सकती थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने मकड़ी की फोटो दिखाई है। वह मकड़ी टारेंटयुला है और काफी जहरीली होती है। उन्होंने कहा कि, बदलते मौसम में इस तरह की मकडिय़ों और जीवों से सावधान रहने की जरूरत है।

सामान्य से काफी बड़ी होती है टारेंटयुला
टारेंटयुला मकड़ी की एक प्रजाति है। बताया जा रहा है कि यह सामान्य मकड़ी से बड़ी होती है। इसके पैर लंबे और रेशेदार होते हैं। सामान्यता यह मकड़ी जंगल में मिलती है। भारत में इसके मिलने की संभावना काफी कम है। यह छोटे कीटों को खाती है। यह मकड़ी जाल नहीं बनाती, बल्कि बचाव के लिए लार छोड़ती है। इसकी लार इतनी जहरीली है कि शरीर को सुन्न कर देती है और गलाने की क्षमता रखती है। इस मकड़ी को आपने अक्षय कुमार की मूवी हाउसफुल में भी देखा होगा।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

Om Prakash Verma May 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मदद के बहाने एटीएम बदल देते थे बदमाश, 25 से ज्यादा लोगों से कर चुके थे ठगी…. 200 किमी पीछा पर पुलिस ने दबोचा
Next Article बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?