ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज रात आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का बने हिस्सा, देखने मिलेगा अवार्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainmentFeatured

आज रात आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का बने हिस्सा, देखने मिलेगा अवार्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका

By Om Prakash Verma Published March 16, 2025
Share
आज रात आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का बने हिस्सा, देखने मिलेगा अवार्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका
आज रात आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का बने हिस्सा, देखने मिलेगा अवार्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका
SHARE

मुंबई। बॉलीवुड सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि एक जादू है, जो हमारी कई भावनाओं को खुलकर व्यक्त करता है। और इसी जादू को हर साल एक भव्य मंच मिलता है आईफा अवॉड्र्स में, जहाँ न सिर्फ बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया जाता है, बल्कि यह रात एक ऐसा जश्न बन जाती है, जिसे हर सिनेप्रेमी अपनी यादों में संजोकर रखना चाहता है। इस बार यह ऐतिहासिक सेलिब्रेशन और भी खास रहा, क्योंकि आईफा के 25 शानदार साल पूरे हो चुके हैं और यह ग्रैंड इवेंट 16 मार्च को ज़ी टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है।

आईफा ने 25 वर्षों में एक अलग पहचान बनाई है, जो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बॉलीवुड के दीवानों के लिए एक इंटरनेशनल सेलीब्रेशन बन चुका है। जब साल 2000 में इस सफर की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मंच साल-दर-साल इतना भव्य और ऐतिहासिक बनता जाएगा। आज, 25 साल पूरे करने के बाद, यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे शानदार परंपरा बन चुका है, जिसे दर्शकों का हर साल बेशुमार प्यार मिलता है।

आईफा 2025 की इस ऐतिहासिक रात में, सितारे सिर्फ आसमान में ही नहीं, स्टेज पर भी चमकते नजर आए। शाहिद कपूर ने अपने दमदार डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी, तो वहीं शाहरुख खान की एंट्री ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। उनकी परफॉर्मेंस सिर्फ एक डांस एक्ट नहीं थी, बल्कि बॉलीवुड के 25 साल का जश्न थी, एक ऐसा सफर, जहाँ रोमांस, एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का हर रंग बिखरा हुआ था।

यही तो आईफा की खासियत है। यहाँ सिर्फ एक-दो नहीं, हर परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती है। माधुरी दीक्षित की मिलियन डॉलर स्माइल, करीना कपूर की एनर्जी, कृति सेनन की दिलकश अदाएँ, नोरा फतेही की जबरदस्त स्टाइल, हर एक्टर ने इस जश्न को यादगार बना दिया।

अब बारी आपकी है। इस ऐतिहासिक रात का हिस्सा बनने के लिए 16 मार्च, रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर आईफा 2025 देखना न भूलें, क्योंकि जब बॉलीवुड का सबसे बड़ा शो टेलीविजऩ पर प्रसारित हो रहा हो, तो उसे मिस करना मुमकिन ही नहीं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma March 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather update : छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान… बिलासपुर रहा सबसे गर्म
Next Article तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?