ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल को 13 को बस्तर दौरा : देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नक्सलगढ़ में करेंगे 12 सड़कों का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री बघेल को 13 को बस्तर दौरा : देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नक्सलगढ़ में करेंगे 12 सड़कों का लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 13 अप्रैल को बस्तर जिले में  प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास  कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख  रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा में स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है। 

मुख्यमंत्री 34 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 12 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया (जगदलपुर), बारदा से बेलपुटी (बकावण्ड), गनुपर-जाटनपाल-गुटीगुड़ा पारा (बस्तर), मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, 18 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 6 सड़कों, 87 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर, करपाावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, बस्तर, तोकापाल, दरभा छात्रावास में 16 अतिरिक्त कक्ष और नगर पंचायत बस्तर, करंदोला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार समभनपुरी में अनुसूचित जनजाति कन्या क्रीडा परिसर भवन, 1 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से लोहंडीगुडा, टाकरागुड़ा और उसड़ीबेड़ा और धुरागांव  बड़ाजी में उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 15 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बड़ेबादाम, छोटेबादाम, शासनकचोरा, अटपहरी सेमरा, बास्तानार बड़ेकिलेपाल-01, 02 एवं 03 में एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना और मंगनपुर में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना, जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव और सचिव की लिस्ट जारी, 23 जनरल सेक्रेटरी तो 140 बने सचिव… देखें पूरी सूची
धान की खरीदी शुरु होते ही समितियों से भी प्रारंभ हुआ धान का उठाव
वैष्णो देवी हादसा: कोरोना में 25 हजार लोगों को जाने की अनुमति तो कैसे पहुंच गए लाखों, जवाबदेह कौन?
योगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजमेर से दिल्ली केंट के बीच चलेगी देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी
Next Article पंचायत सचिव की डिक्की से 3 लाख रुपए पार, शातिर ने रुपए गिरने का दिया झांसा और पलक झपकते पार कर दिए रुपए

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?