ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
रायपुर में डबल मर्डर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा में एक नशेड़ी ने कैरेक्टर पर शक के चलते अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी। नशेड़ी ने पत्नी व बेटी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में बेटी और पत्नी की खून से सनी लाश मिली है। नशेड़ी पति ने आवेश में आकर पत्नी और बेटी का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम लिए भेजा। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना खरोरा थाना के ग्राम घिवरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक योगेश वर्मा पूणे में रहकर काम करता है। उसकी बड़ी बेटी की शादी तय होने पर वह कुद दिन पहले ही गांव आया। बताया जा रहा है कि योगेश वर्मा दोनों बेटियों की एक साथ शादी करना चाह रहा था लेकिन बड़ी बेटी की शादी तय हो गई और वह ससुराल चली गई। लेकिन छोटी बेटी की शादी नहीं हुई जिसके करण वह नाराज रहता था। बाहर मजदूरी करने के कारण योगेश वर्मा महीनों घर से दूर रहता था और इसके कारण पत्नी जानकी वर्मा के चरित्र पर भी शक करता था। योगेश वर्मा आदतन नशेड़ी है और इसके कारण आए दिन पत्नीसे विवाद करता रहता था।

आवेश में आकर कर दी पत्नी व बेटी की हत्या
सोमवार को भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और योगेश वर्मा ने आवेश में आकर अपनी पत्नी जानकी वर्मा का गला काट दिया।  इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही 22 वर्षीय बेटी लवली वर्मा की भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर से घर का दरवाजा बंद कर बाड़ी के रास्ते से भाग गया। इस दौरान योगेश वर्मा का बेटा विवेक वर्मा पड़ोस में अपने मामा के घर पर था। वह जब घर आया तो अंदर से दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह छत से कूदकर अंदर पहुंचा। अंदर पहुंचने के बाद वहां का नजारा देख वह घबरा गया। इसके बाद उसने इसकी जानकरी पड़ोसियों को दी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
एक ही घर में डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी हुई उस घर में हत्या की वारदात ने गांव के लोगों को सकते में डाल दिया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। जल्द ही पुलिस ने आरोपी योगेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।

Big news : सीएम बघेल युवाओं से करेंगे सीधे संवाद, सवालों का भी देंगे जवाब… भेंट मुलाकात की तर्ज पर जुड़ेंगे
प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम
आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे
किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति…. बस्तर संभाग के सात जिलों के 13 विकासखण्ड होंगे लाभान्वित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kawardha Accident : एक साथ हुआ 17 शवों का अंतिम संस्कार, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Next Article ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?