ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्णिमा पेंडरिया ने मेहनत से कमाया नाम और सम्मान, मछलीपालन और मुर्गीपालन शुरू कर ले रही अच्छी आमदनी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पूर्णिमा पेंडरिया ने मेहनत से कमाया नाम और सम्मान, मछलीपालन और मुर्गीपालन शुरू कर ले रही अच्छी आमदनी…

By @dmin
Published: December 29, 2020
Share
SHARE

दुर्ग । हम सबने ये तो सुना ही है कि इंसान का काम बोलता है! या अंग्रेजी में कहेंगे तो ‘‘वर्क हार्ड इन साइलेंस लेट योर सक्सेस बी योर नॉइज‘‘ यानि कि शांति से कड़ी मेहनत कीजिये,एक दिन आपकी कामयाबी आपकी आवाज बनेगी। यह बात अरसनारा की पूर्णिमा पेंडरिया पर भी लागू होती है जिन्होंने अपने काम और अपनी मेहनत से अपने गांव में अपनी एक पहचान बनाई। पूर्णिमा बताती हैं उनकी मन में बहुत दिनों से विचार था अपना खुद का काम शुरु करें। छोटी-छोटी बचत शुरू की। पूर्णिमा की इच्छा थी कि पोल्ट्री का व्यवसाय शुरू करें लेकिन अकेले यह मुश्किल था इसलिए उन्होंने अपने गांव के महिलाओं को मनाने और समझाने का सोचा। कुछ महिलाओं को जोड़कर समूह भी बनाया नाम रखा भगवती स्व-सहायता समूह। जब गांव की महिलाओं को उन्होंने बताया कि पोल्ट्री के व्यवसाय में अच्छा फायदा है, तो शुरुआत में कोई मान नहीं रहा था। लेकिन पूर्णिमा अपना मन बना चुकी थी उनको खुद का काम शुरु करना है इसलिए शुरुआत में अपनी छोटी-छोटी बचत से बचाए रुपयों से उन्होंने कड़कनाथ वेराइटी और वनराज वेरायटी के चूजे खरीदे। एक दिन उनको सीआरपी यानि कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन सरिता साहू से बिहान योजना के बारे में पता चला कि इसके माध्यम से आजीविका स्थापित करने के लिए उनको अच्छा लोन मिल सकता है। जब उन्होंने अपने इस विचार के बारे में बताया तो जनपद पंचायत की ओर से उनको मदद मिली। समूह को 1 लाख रुपए का लोन भी मिला। लगातार समझा बुझा कर कुछ महिलाओं को राजी भी कर लिया। इसके बाद 30 हजार की लागत से मुर्गी शेड और 20 हजार की लागत से मछली पालन के लिए टंकी बनवाई। अगस्त 2020 में 12 हजार रुपये का मोंगरी मछली का बीज व 5000 रुपये का दाना खर्च किया गया, जिससे 2 महीने बाद 5 हजार रुपए की आमदनी हुई तथा कुल आमदनी अबतक 15000 रुपए हो चुकी है। इसी तरह मुर्गीपालन में मुर्गी चूजा व दाना पानी हेतु कुल 10000 रुपये खर्च किया गया और 3 महीने में 16000 रुपये की आमदनी हुई है।

बैंक लिंकेज से मिला 1 लाख और बिहान से 60 हजार रिवॉल्विंग फंड, 15 हजार का अनुदान भी दूसरी महिलाएं भी हो रही हैं प्रेरित- पूर्णिमा बताती है कि शुरुआत में थोड़ी दिक्कत  हुई लेकिन धीरे-धीरे मेहनत और लगन से सक्रिय महिला के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। पूर्णिमा बताती है कि जो महिलाएं पहले उनकी घर नहीं आती थी, वह भी उनके घर आने लगी और बातचीत भी करने लगी। इतना ही नहीं महिलाओं को प्रेरणा भी मिली कि किस तरह से अपना खुद का काम शुरू कर के कामयाबी मिल सकती है। लगातार दूसरी महिलाओं को प्रेरित करती रहती हैं कि अपनी आजीविका शुरू कीजिए इसके लिए शासन की ओर से बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं इतना ही नहीं जनपद पंचायत द्वारा बैंक लिंकेज के माध्यम से महिला समूह को 100000 रुपये का ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। पूर्णिमा बताती हैं कि उनको बिहान योजना के तहत 60 हजार रुपए का रिवाल्विंग फंड और सक्रिय महिला समूह होने के नाते 15 हजार रुपए का अनुदान भी मिला है। मछली पालन और मुर्गी पालन से हो रही आमदनी समूह के खाते में जमा कर रहे हैं ताकि इस व्यवसाय को और बड़ा रूप दे सकें।

शातिर ठग गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर 87 लाख से ज्यादा की लगाई थी चपत, नकली सोना बेचने के मामले में पहले भी जा चुका है जेल
गहलोत सरकार गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज, शेखावत ने ऑडियो को बताया फर्जी
छत्तीसगढ़ में वनरक्षकों पर नशेड़ियों का हमला… शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, वाहन में भी की तोड़फोड़
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से सह परिवार मिले विधायक देवेंद्र, लिया आशीर्वाद
टीएमसी सांसदों ने राष्ट्रपति से की प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी के सामने पेश नहीं हुईं राउत की पत्नी, मांगा पांच जनवरी तक का समय पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी के सामने पेश नहीं हुईं राउत की पत्नी, मांगा पांच जनवरी तक का समय
Next Article गुरू बाबा घासीदास ने मानव समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?