ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रेलवे स्टेशन पर गूंजा जय श्री राम का जयघोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रेलवे स्टेशन पर गूंजा जय श्री राम का जयघोष

By Mohan Rao
Published: May 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरा पर बुधवार को आस्था और सुशासन का एक अनुपम संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु एक विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन पर विदाई का दृश्य ऐसा था, मानो पूरा शहर भक्ति के रस में डूब गया हो। रामलला दर्शन योजना आज छत्तीसगढ़ में केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था का सेतु बन चुकी है। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और अपनी संस्कृति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

श्रद्धालुओं की रवानगी को एक उत्सव का रूप दिया गया। स्टेशन परिसर में पारंपरिक लोकनृत्य की थाप और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के बीच यात्रियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। यात्रियों के आत्मीय स्वागत ने इस धार्मिक यात्रा को सामाजिक एकता और गौरव का प्रतीक बना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

सपनों को मिले सरकारी पंख
यह योजना विशेष रूप से उन वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके लिए अयोध्या की यात्रा एक अधूरा सपना थी। अब तक की उपलब्धि राज्य सरकार के माध्यम से अब तक 46 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के चरणों तक पहुंचा चुकी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा यात्रा के दौरान परिवहन, पौष्टिक भोजन, सुरक्षित आवास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सुशासन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। यह योजना केवल धार्मिक पर्यटन ही नहीं, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को भी नया विस्तार दे रही है। यह योजना सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र का जीवंत उदाहरण है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का हर पात्र व्यक्ति बिना किसी बाधा के अपनी आस्था के केंद्रों तक पहुंच सके।

Bhilai Big Breaking : नहीं रहे वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी…
आईटीबीपी को मिले मलिनियोस नस्ल के 17 पिल्ले, ओसामा को मारने के लिए ली गई थी इनसे मदद
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
गुस्ताखी माफ: बर्दाश्त न कर पाने की समस्या
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं को 50 फीसदी तो सैनिकों और पूर्व सैनिकों के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 25 फीसदी की छूट, नोटिफिकेशन जारी
Next Article बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, कार रोककर की गई फायरिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?