ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला

By @dmin
Published: March 9, 2021
Share
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दो दिनों से चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। बुधवार को नए नेता के नाम पर फैसला होने की संभावना है। नए मुख्यमंत्री के लिए सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट और प्रदेश सरकार के मंत्री धन सिंह रावत प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। आज रात तक केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम के देहरादून पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद कल या परसों उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का फैसला होगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन में भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। श्री रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp ने राजभवन में भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। श्री रावत का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। pic.twitter.com/DLObwrUkCX

— Baby Rani Maurya (@babyranimaurya) March 9, 2021

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। पर्यवेक्षकों ने कोर ग्रुप और प्रमुख विधायकों-सांसदों की राय के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व को बताया है कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बाद से ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की भूमिका तैयार हो गई थी। सोमवार देर शाम जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, तो उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया था। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद रावत मंगलवार दोपहर देहरादून पहुंचे। उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब कुछ दिन बाद ही उनके चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था।

इनका नाम चल रहा है आगे
राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत में से किसी को राज्य के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा सतपाल महाराज का नाम भी रेस मे शामिल है। उन्होंने हाल ही में संघ के प्रणुख नेताओं से इस सिलसिले में मुलाकात की थी। बता दें कि साल 2000 में राज्य गठन के बाद से कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।

इस वजह से लिया फैसला
सूत्रों की मानें तो पार्टी के विधायकों ने उत्तराखंड पहुंच पर्यवेक्षकों के सामने यह आशंका जताई थी कि यदि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहे तो पार्टी अगला चुनाव हार सकती है। दिल्ली से विशेषतौर से भेजे गए पर्यवेक्षक रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद सिंह ने अपनी रिपोर्ट पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में असंतुष्ट नेताओं सहित बेलगाम होती ब्यूरोक्रेसी सहित मंत्रिमंडल विस्तार में देरी बातों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही सीएम त्रिवेंद्र के भाग्य का फैसला हुआ है।

7 जुलाई को रायपुर में होगी किसान, जवान और संविधान जनसभा, विधायक देवेन्द्र ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 33 हजार लोगों ने कोरोना को दी मात….. 26382 नए संक्रमितों की पुष्टि
CG Politics: 11 सीटों पर पड़ेगी बस्तर की छाप! आज थमेगा चुनावी शोर, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी है मैदान में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
खतरे में थी मासूम की आंखें, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली प्रत्यक्ष को अक्ष की रोशनी
पदक विजेता हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये और नौकरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MoU signed between state government and India Center Foundation वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
Next Article Srichand Sundrani, who came to campaign in favor of the candidates व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे श्रीचंद सुंदरानी…. भिलाई के बाजारों में घूम घूमकर मांगा व्यापारियों से समर्थन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?