ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का खौफ: देश के इन राज्यों में नया साल और क्रिसमस समारोह रहेगा प्रतिबंधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का खौफ: देश के इन राज्यों में नया साल और क्रिसमस समारोह रहेगा प्रतिबंधित

By @dmin
Published: December 24, 2020
Share
कोरोना का खौफ: देश के इन राज्यों में नया साल और क्रिसमस समारोह रहेगा प्रतिबंधित
कोरोना का खौफ: देश के इन राज्यों में नया साल और क्रिसमस समारोह रहेगा प्रतिबंधित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका और यूके में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर असर पड़ सकता है। हालांकि कोरोना वायरस का ये नया स्ट्रेन का मामला भारत में अभी नहीं आया है, लेकिन कुछ राज्य सरकारें साल के अंत में भीड़ जुटाने पर रोक लगा सकती हैं। इन राज्यों ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की योजना बनाई है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ने राज्य में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू का एलान कर दिया है। ये कफ्र्यू 22 दिसंबर से लेकर पांच जनवरी तक रहेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक क्रिसमस के दिन मुंबई चर्च भीड़ के लिए नहीं खुलेंगे और चर्च में आने वाले लोगों पर निगरानी की जाएगी। हर भीड़ में 200 से ज्यादा लोग नहीं होंगे। वहीं रेस्त्रां के एसओपी में कोई बदलाव नहीं होगा।

कर्नाटक: महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक में भी नए स्ट्रेन को लेकर चिंताएं जाहिर की गईं। कर्नाटक सरकार ने भी एलान किया कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक राज्य में नाइट कफ्र्यू लागू किया जाएगा, हालांकि ये कफ्र्यू 22 दिसंबर से एक जनवरी तक रहेगा लेकिन आधी रात को समूह में लोगों को अनुमित दी जाएगी।

तमिलनाडु: 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन तमिलनाडु के रेस्त्रां, बीच, क्लब, पब्स, रेसॉट में पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि तमिलनाडु में किसी तरह का कोई कफ्र्यू नहीं है। एक जनवरी के बाद कोविड-19 गाइडलाइंस के मुताबिक क्लब, रेस्त्रां में काम किया जाएगा।

राजस्थान: राजस्थान सरकार ने 31 दिसंबर को उन सभी शहरों में नाइट कफ्र्यू का एलान कर दिया है, जहां एक लाख से ज्यादा की आबादी है। ये प्रतिबंध 31 दिसंबर को रात आठ बजे से एक जनवरी को सुबह छह बजे तक रहेगा। राजस्थान में पटाखे फोडऩे पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश के अनुसार शाम सात बजे के बाद बाजार बंद हो जाएगा।

उत्तराखंड: देहरादून प्रशासन ने होटल, बार, रेस्त्रां और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक पार्टियां ना करने का आदेश दिया है। क्रिसमम और न्यू ईयर पर ये प्रतिबंध जारी रहेंगे। अगर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया जाएगा तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सजा दी जाएगी। ये प्रतिबंध देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में लागू होगा क्योंकि ये ज्यादा संख्या में लोग सेलिब्रेशन के लिए आते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने होम आईसोलेशन को लेकर जारी किए नए निर्देश…. होम आईशोलेशन वाले कोरोना संक्रमितों को तत्काल दी जाए मेडिसिन किट
एक साल पहले की थी चोरी, अब चढ़े पुलिस के हत्थे… सूने मकान में मारा था हाथ
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न, फरवरी 2027 में शुरू होगा दूसरा चरण
क्या है सिंगापुर वेरिएंट, जिसकी तीसरी लहर भारत में बच्चों पर ढा सकती है कहर
तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्षी पार्टियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल में दो नई टीमें, आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला आईपीएल में दो नई टीमें, आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला
Next Article सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों के समूह को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?