ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक महीने में 3 वल्र्ड रिकॉर्ड: भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का वल्र्ड रिकॉर्ड…. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक महीने में 3 वल्र्ड रिकॉर्ड: भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का वल्र्ड रिकॉर्ड…. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास में जोर-शोर से जुटी हुई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने एक महीने में सड़क निर्माण से जुड़े 3 वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इतना ही नहीं हम सड़क निर्माण के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुए हैं। गडकरी ने किन-किन रिकॉर्ड के बारे में बताया, यहां जानें विस्तार से।
लखनऊ में एक फ्लाईओवर के शिलान्यास के मौके नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाया है। गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में 13394 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शानदार प्रगति हुई। हमने रोजाना 37 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम किया। ये उपलब्धियां हमारे लिए बेजोड़ हैं और दुनिया के किसी भी देश में ऐसी समानता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में यह उपलब्धी हासिल की गई है।
इससे पहले फरवरी के महीने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) के एक कॉन्ट्रैक्टर पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 24 घंटे में चार लेन वाले राजमार्ग पर सबसे अधिक मात्रा में कंक्रीट बिछाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस कंपनी ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे के 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबे हिस्से पर 24 घंटे में कंक्रीट का रोड बना डाला। 24 घंटे के भीतर 2,580 मीटर लंबाई के चार-लेन राजमार्ग के लिए फुटपाथ क्वालिटी कंक्रीट (क्कक्तष्ट) बिछाने के लिए रिकॉर्ड स्थापित किया गया था। इस दौरान 24 घंटे में 48,711 वर्ग मीटर कंक्रीट को बिछाया गया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सड़क निर्माण क्षेत्र में एक और गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए जाने के बारे में बताया। एनएचएआई के एक कॉन्ट्रैक्टर ने 18 घंटे में 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन कोलतार सड़क का निर्माण किया था। यह सोलापुर-बीजापुर (एनएच-52) के बीच बन रहे 4-लेन हाइवे का हिस्सा है।
गडकरी ने यह भी बताया कि पिछले सात साल से अधिक समय में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 50 फीसदी तक बढ़कर 20 मार्च, 2021 तक 1,37,625 किलोमीटर हो गई जो कि अप्रैल 2014 में 91,287 किलोमीटर थी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (31 मार्च को) की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में चालू परियोजना कार्यों की संचयी लागत 54 फीसदी बढ़ गई है। कुल बजटीय परिव्यय वित्त वर्ष 2015 में 33,414 करोड़ से 5.5 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1,83,101 करोड़ रुपये हो गया।

धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने कुथरेल पहुंचे कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे
मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में प्रारंभ होगा विश्वविद्यालय का कौशल विकास केन्द्र
10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना कोरोना जांच में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर…. प्रदेश में अब तक कुल 58.33 लाख सैंपलों की जांच
Next Article ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?