ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका
ममता बनर्जी ने EC पर लगाए आरोप तो PM मोदी बोले-खिलाड़ी अंपायर की आलोचना करे तो समझ लें कि खेल खत्म हो चुका
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिला में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर कटाक्ष किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि क्रिकेट के मैदान में अगर कोई खिलाड़ी बार-बार अंपायर पर सवाल उठाए तो समझो उसके खेल में खोट है। चुनाव के मैदान में कोई कभी EVM को गाली दे, कभी चुनाव आयोग को, तो समझो उसका खेला शेष है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में कहा कि दीदी ने यह दावा कर लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचायी कि लोग पैसे लेकर भाजपा की रैलियों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस ने राजनीतिक उद्देश्य के लिए दोहन के बाद सिंगुर की उपेक्षा की, इलाके में कोई उद्योग नहीं है और किसान परेशान हैं।

A major reason for Didi's bewilderment is her report card of 10 years. Old industries have been shut down. Possibilities of new industries, new investment, new business & employment have also been closed down: PM Modi in Hooghly pic.twitter.com/uk6kjRqPA1

— ANI (@ANI) April 3, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें:

  • पश्चिम बंगाल को क्या चाहिए, क्या करना है, इसे लेकर बंगाल की महान जनता में कभी कोई भ्रम नहीं रहा है। इसी वजह से बंगाल के लोगों ने चुनाव में हमेशा स्पष्ट बहुमत को प्राथमिकता है। यहां का बौद्धिक वर्ग, यहां की अध्ययनशील प्रतिभाएं, हमेशा स्पष्ट सोच को लेकर चली हैं।
  • बंगाल के लोग हमेशा अपनी परीक्षा में पास हुए हैं। फेल वो लोग हुए हैं जिन्होंने बंगाल के लोगों की अपेक्षाओं को, उनकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया। फेल वो लोग हुए जिन्होंने बंगाल का विकास नहीं किया, बंगाल को बरसों पीछे धकेल दिया। इसलिए आज बंगाल के लोगों ने एक बार फिर परिवर्तन की कमान संभाल ली है। आशोल पॉरिबोर्तोन के उद्घोष में और शोनार बांग्ला के विजन में, बंगाल के लोगों की यही आकांक्षा है। इसलिए, उन्होंने पहले दो चरण के चुनाव से ही बीजेपी के प्रचंड बहुमत का रास्ता तय कर दिया है।
  • 2 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक हम दो दिन पहले नंदीग्राम में देख चुके हैं। मुझे पक्का पता है, हर चरण के चुनाव के साथ दीदी की ये बौखलाहट बढ़ती जाएगी, मुझ पर गालियों की बौछार भी बढ़ती जाएगी।
  • बंगाल में एक विशेष मधुरता है, मिठास है। यहाँ की भाषा में मिठास है। यहाँ के भाई-बहनों की भावना में मिठास है, व्यवहार में मिठास है। यहाँ की मिष्टी दोई और मिठाइयों की तो बात ही अलग है। फिर इतनी कड़वाहट कहाँ से लाती हैं दीदी?
  • दीदी की बौखलाहट का एक बहुत बड़ा कारण है, उनके 10 साल का रिपोर्ट कार्ड। पुरानी इंडस्ट्री बंद, नई इंडस्ट्री का रास्ता बंद, नए निवेश, बिजनेस और चाकरी की संभावनाएं मंद।
  • तृणमूल सरकार तो अपने आप में पश्चिम बंगाल के लिए आपदा सिद्ध हुई है। मानवता कहती है कि जब भी किसी पर मुसीबत आए तो मदद का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन तृणमूल के लोगों ने तो मुसीबत को ही कमाई का साधन बना दिया।
  • बार-बार आने वाले चक्रवातों से पश्चिम बंगाल परेशान होता है, चारों तरफ तबाही आती है, गरीब की बाड़ी मिट्टी में मिल जाती है। लेकिन तृणमूल के तोलाबाज़ों की बाड़ी और उनकी गाड़ी का साइज़ बढ़ता ही जाता है।
भिलाई के इलेक्ट्रिक लोको शेड को मिला उच्च क्षमता वाले ट्विन लोको के मेंटेनेंस का जिम्मा, जीएम इटियेरा ने देखी व्यवस्था
Big news : कोयला लोड ट्रेलर से टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक, जिंदा जले ड्राइवर हेल्पर
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, भक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम, पहले दिन पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक महीने में 3 वल्र्ड रिकॉर्ड: भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का वल्र्ड रिकॉर्ड…. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
Next Article Senior children's badminton competition: Chhattisgarh team reached semifinals सीनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?