ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

By Om Prakash Verma Published May 11, 2023
Share
मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि जिले के चार विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है, वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में एक छात्र ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले के कोयलीबेडा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऐसेबेडा के छात्रा कुमारी रिया हालदार पिता उत्तम हालदार ने प्रावीण्य सूची में चौथा रैंक हासिल किया है।

विकासखंड कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के छात्र अखिल सेन पिता भेदन सेन तथा विकासखंड कोयलीबेडा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोण्डाहुर के छात्रा स्नेहा हालदार पिता जयदेव हालदार ने आठवां रैंक बनाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली विकासखंड कोयलीबेडा की छात्रा लेखिका उर्वशा पिता अशोक उर्वशा ने राज्य की मेरिट सूची में 10वां रैंक हांसिल किया है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में पैराडाईज इंग्लिस स्कूल कांकेर की छात्रा कुमारी प्रियल देवांगन पिता जागेश्वर देवांगन ने 8वां रैंक प्राप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कांकेर जिले से 9367 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 4636 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं 3670 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान तथा 260 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 9697 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 2870 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 5154 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी और 729 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Om Prakash Verma May 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बाहर से ब्लड मंगाने की जानकारी पर मरीज को पैसे लौटाने दिए निर्देश
Next Article दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अधिकारियों की तैनाती व तबादले का अधिकार सरकार का, सरकार की सलाह माने LG

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?