ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश

By Mohan Rao Published December 6, 2024
Share
गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। गांजा तस्करी के मामले में दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को होटल से गिरफ्तार किया है। ओड़िशा से लेकर दुर्ग पहुंचे युवक उक्त गांजा को गोरखपुर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। दुर्ग से निकलने वाली नवतनवा एक्सप्रेस से वे सीधा गोरखपुर पहुंचते लेकिन इससे पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक कुरियर की तरह काम कर रहे थे। 10  किलो गांजा पहुंचाने के एवज में यूपी का शातिर इन्हें 6 रुपए देता था। फिलहाल दुर्ग कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि नलघर के पास एक होटल में दो युवक ठहरे हुए हैं। इन युवकों के पास कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए हैं। सूचना के बाद थाना कोतवाली की टीम ने दबिश दी और वहां से शैलेन्द्र कुमार पाठक (46) व शैलेष कुमार प्रसाद (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबीर नगर गोरखपुर  उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों के पास क्रमश: 14-14 किलो गांजा बरामद किया गया तो बैग में रखा हुआ था। गांजा की कुल कीमत 5 लाख 60 रुपए आंकी गई है। वहीं एक रियलमी का मोबाइल भी जब्त किया गया।

6 हजार रुपए के लिए कर रहे थे कुरियर का काम
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि गांजा का रैकेट बहुत बड़ा है। पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि वे केवल कुरियर बॉय की तरह काम कर रहे हैं। यूपी में बैठा सरगना इन्हें 10 किलो गांजा पहुंचाने के एवज में 6 रुपए देता था। आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा गोरखपुर ले जा रहे थे। ओड़िशा से गांजा लेकर पहले वे अंबिकापुर पहुंचे। फिर पता चला कि गोरखपुर के लिए दुर्ग से नवतनवा एक्सप्रेस सीधी ट्रेन है उससे जाना सेफ रहेगा। इसके बाद दोनों अंबिकापुर से रायपुर पहुंचे और रायपुर से दुर्ग।

नवतनवा से गोरखपुर जाने की थी तैयारी
दुर्ग में कमरा लेकर रह रहे थे और शुक्रवार को नवतनवा से गोरखपुर जाना था। इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20 (बी) के तहत् कार्यवाही की गई है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई पूरनदास, प्रधान आरक्षक चेतन साहू, योगेश चंद्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, अलाउद्दीन शेख, सुरेश जायसवाल, नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao December 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं सैलरी एकाउंट… 8 बैंकों से हुआ सरकार का एमओयू
Next Article बीएसएफ की पहल पर कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक युवतियों का जत्था विशाखापट्नम रवाना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?