ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क

By Om Prakash Verma
Published: January 2, 2023
Share
सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क
सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क
SHARE

ये सुंदर रंग किसी एमएनसी कंपनी के डिस्टेंपर के नहीं हैं ये लिटिया की बहनों ने बनाये हैं
प्राकृतिक पेंट से अपना घर सजाना चाहते हैं तो लिटिया की दीदियों से संपर्क करें
आधुनिकता को अपनाया नैचुरल तरीके से, डिस्टेंपर बना रहीं
दुर्ग। लिटिया के धान खरीदी केंद्र में कुछ समय पहले बनाये गये चबूतरों को सुंदर रंगों के डिस्टेंपर से सजाया जा रहा है। इन चटख और खिले रंगों को देखकर कोई भी सहज रूप से यह कहेगा कि इसके लिए डिस्टेंपर की खरीदी किसी हार्डवेयर स्टोर से किसी एमएनसी के चटख रंगों के कैटलाग से देखकर की गई होगी। यह जानकर आश्चर्य होगा कि इतने सुंदर रंग से भरे यह पेंट ग्राम लिटिया में ही स्वसहायता समूहों की दीदियों ने तैयार किये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पश्चात सरकारी भवनों में इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में भेंट मुलाकात के दौरान इसका निरीक्षण भी किया था और स्वसहायता समूहों की महिलाओं से इस संबंध में चर्चा भी की थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा था कि आजीविका के लिए जितने नवाचार करेंगे और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री तैयार करेंगे, उतना ही आपके लिए आय की संभावनाएं बढ़ती जाएंगी। ग्राम लिटिया की ग्रामीण बहनें गांव में ही डिस्टेंपर निर्माण कर रही हैं। डिस्टेंपर यूनिट की निर्माण क्षमता हर दिन हजार लीटर तक की है। उन्होंने इसका विक्रय भी आरंभ कर दिया है। साथ ही सरकारी इमारतों में डिस्टेंपर के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों को विभागीय इमारतों में प्राकृतिक पेंट से पेंटिंग कराने के निर्देश दिये हैं जिस पर कार्रवाई विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है।

कीमत 225 रुपए प्रति लीटर, इस नंबर में कर सकते हैं संपर्क
इस प्राकृतिक पेंट की कीमत 225 रुपए प्रति लीटर रखी गई है। इसके क्रय के लिए 99936-24545 पर तथा 6260346241 पर संपर्क कर सकते हैं। इसका विक्रय मथुरा महिला क्लस्टर समिति बोरी सोसायटी तथा गायत्री स्वसहायता समूह लिटिया द्वारा किया जा रहा है।

गुणवत्तायुक्त पेंट प्राकृतिक विकल्प
गोबर से लीपे-पुते घर कितने सुंदर दिखते हैं और बिना किसी कीटनाशक के उपयोग से देर तक घर को प्रदूषण से मुक्त रखते हैं। यह जटिल और श्रमसाध्य कार्य है पर गांवों के अधिकांश घरों में रोज होता है। अब जब पक्के घर बन गये तो डिस्टेंपर भी आये और पोताई कम हो गई। डिस्टेंपर का बजट ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में बढ़ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने इसका विकल्प दिया और प्राकृतिक पेंट के निर्माण की पहल की।

राजनीति को नया आयाम देने के लिए जरुरी युवाओं की भागीदारी….युवाओं के हाथ में राजनीति के नए युग की शुरुआत
राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : कोरिया के फार्म में दो हजार से ज्यादा मुर्गियों व 10 हजार चूजों को किया नष्ट, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट
मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने की जेल में अपने परिजनों से मुलाकात, बीजापुर जेल में दिखा अनोखा नजारा
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: 38.50 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक…. बताया ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल का जश्न मनाकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत
Next Article Durg Breaking : बेटे को किडनी डोनेट करना चाहती हैं मां, आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?