ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम
October 6, 2026
CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया
October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू
October 6, 2026
कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू
October 6, 2026
जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा

By @dmin Published September 6, 2022
Share
राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा उठाया है निर्देशक नागेश कुकुनूर ने। ये सीरीज लेखक अनिरुध्य मित्रा की किताब ‘नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन’ पर आधारित होगी। राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई इस किताब पर बन रही सीरीज किस ओटीटी पर प्रसारित होगी, इसके बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक पूर्व पत्रकार अनिरुद्ध ने राजीव गांधी हत्याकांड पर लंबा काम किया है। उन्होंने इस अपराध में शामिल होने वालों पर तमाम खबरें भी ब्रेक कीं। उनकी किताब ‘नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन’ पर बनी रही वेब सीरीज में यह दर्शाया जाएगा कि कैसे सीबीआई की विशेष इन्वेस्टिगेशन टीम ने हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया, हत्यारों की पहचान की और मास्टरमाइंड को उसके अंतिम ठिकाने तक पहुंचाया।

निर्देशक नागेश कुकुनूर कहते हैं, मैं राजीव गांधी की हत्या पर आधारित सीरीज बनाने के लिए काफी उत्सुक हूं। सीरीज के निर्माता अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करना हमेशा एक समृद्ध और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव रहा है। मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि ये सीरीज बनकर कैसी तैयार होती है?

लेखक अनिरुद्ध मित्रा कहते हैं, अपनी किताब के जरिए मैंने भारत में शुरू किए गए सबसे बड़े खोजी अभियान का सबसे सटीक विवरण प्रदान करने की कोशिश की है। ऑडियो विजुअल फॉर्मेट इस तरह की कहानी के कई पहलुओं और लेयर्स को बहुत ही बारीकी और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि नागेश कुकुनूर जैसे मंझे हुए निर्देशक के नेतृत्व में बन रही यह सीरीज बहुत ही रोमांचक होगी।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर कहते हैं, अनिरुद्ध मित्रा की किताब का एडेप्टेशन निश्चित रूप से एक सम्मोहक कहानी है जिसे बताना जरूरी है। अधिकांश लोग समाचार के माध्यम से इस घटना के बारे में जानते हैं। इस दिल को छू लेने वाली कहानी को आज के दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम एक बार फिर से निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ सहयोग करके खुश हैं।

You Might Also Like

रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम

CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया

छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू

कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

@dmin September 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर वालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन घर वालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन
Next Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, सलाहकार परिषद का होगा गठन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?