ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalNewsWorld

बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक

By @dmin
Published: September 11, 2022
Share
बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक
बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक
SHARE

कीव (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले छह महीने से जंग जारी है। इन छह महीनों में कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि यूक्रेनी सैनिक शक्तिशाली रूस के सामने घुटने टेक देंगे, लेकिन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के हौसले और सैनिकों के साहस ने यूक्रेन को जंग में बनाए रखा।

अब खबर है कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को करारा झटका दिया है। दरअसल, यूक्रेनी सैनिक रूस के मजबूत कब्जे वाले खारकीव प्रांत के इजियम शहर में दाखिल हो गए हैं। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारकीव से अस्थाई तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। भले ही रूस के इस मामले में अपने अलग तर्क हों, लेकिन उसका यह फैसला जंग का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। रूस के लिए मार्च में कीव गंवाने के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

बदल सकता है रुख
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूसी सैनिकों ने एक सप्ताह के भीतर ही खारकीव के इजियम शहर पर कब्जा जमा लिया था। इजियम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रसद मार्ग है। रूसी सैनिकों के यहां से पीछे हटने के ठीक बाद यूक्रेन ने यहां के कुपियांस्क रेलवे जंक्शन पर भी कब्जा जमा लिया। इससे रूस के लिए दोनाबास में रसद पहुंचाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा रूसी सैनिक बड़ी संख्या में यहां गोला-बारूद के भंडार और उपकरणों को भी छोड़कर वापस लौट गए। यह भी रूस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

2000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा
यूक्रेनी सैनिकों ने इस महीने की शुरुआत से ही रूसी सैनिकों पर हमले तेज कर दिए हैं और वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई शुरू होने के बाद से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर (770 वर्ग मील) क्षेत्र को मुक्त करा लिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में दिए संबोधन में कहा, हमारी सेना ने खारकीव में 30 से ज्यादा मोर्चों को फिर से कब्जे में ले लिया है। अब आगे बढऩे का सिलसिला जारी रहेगा। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक द इस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार के अध्ययन के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू हुए अभियान के तहत अब तक रूस को 2500 वर्ग किलोमीटर इलाके से खदेड़ा जा चुका है।

खारकीव से फिलहाल वापस बुलाई सेना: रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को कहा गया है कि रूसी सेना को फिलहाल खारकीव क्षेत्र से अस्थायी तौर पर छोडऩे को कहा गया है। यहां बीते कुछ हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने काफी आक्रामक ढंग से हमले किए हैं, जिनकी वजह से रूसी सेना को पीछे हटने का फैसला करना पड़ा है।

Bhilai Breaking : छात्रा पर जानलेवा हमला, कॉलेज से निकली थी घर, रास्ते में बदमाशों ने जैक रॉड से किया वार
रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध परिवहन करते 9 वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा
बजट में शिवराज का तोहफा: न लगेगा कोई नया कर, न बढ़ेगी किसी की दर
छत्तीसगढ़ के दो IPS अफसरों को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, नेहा चंपावत NCRB और अभिषेक पाठक BSF के IG बनाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में किया बंद, जाने क्या है मामला एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में किया बंद, जाने क्या है मामला
Next Article सिर्फ 250 रूपये थी रणबीर कपूर की पहली कमाई, अब इतनी है एक्टर की फीस…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?