रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों को केन्द्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2004 बैच की आईपीएस अफसर नेहा चंपावत को NCRB का आईजी बनाया गया है तो वहीं आईपीएस अफसर अभिषेक पाठक को BSF का आईजी बनाया गया है। इसका आदेश भी दिल्ली से जारी हो चुका है।

बता दें छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 के आईपीएस अफसरों को केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले बतौर आईजी इंपैनल किया था। इनमें 2004 बैच के चार आईपीएस अफसरों को इंपैनल किया जिसमें नेहा चंपावत, अभिषेक पाठक, अजय कुमार यादव और संजीव शुक्ला के नाम शामिल थे। इनमें से नेहा चंपावत, अभिषेक पाठक को केन्द्र ने जिम्मेदारी दे दी है। वहीं अजय कुमार यादव और संजीव शुक्ला के संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकता है।




