ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा

By @dmin Published August 7, 2022
Share
SHARE

न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में रहे रणवीर सिंह का फोकस काम से नहीं हटा है। उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। रोहित शेट्टी और फिल्म से जुड़े सूत्रों ने फिल्म से जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं।

सूत्र ने बताया, रणवीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है, लेकिन सेट पर वो बेहद बेफिक्र नजर आए। पिछले हफ्ते उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस की शूटिंग फाइनली पूरी कर ली है। यह फिल्म का प्री क्लाइमैक्स पोर्शन था। उसमें बतौर मैजिशियन रणवीर सिंह ने सर्कस के मंच पर परफॉर्म किया। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने ‘बोल बच्चन की तरह यहां भी मूल फिल्म की फ्रेम टु फ्रेम कॉपी नहीं की है। वहां मूल फिल्म ‘गोलमाल थी। यहां मूल फिल्म ‘अंगूर है।

सूत्रों ने फ्रेम टु फ्रेम कॉपी न होने के दावे भी पेश किए। उन्होंने बताया, ‘अंगूर में संजीव कुमार का किरदार तो धन्ना सेठ और एक वॉन्ना बी जासूस होता है। यहां ऐसा नहीं है। यहां बेशक रणवीर सिंह का डबल रोल है, मगर उनका ताल्लुक सर्कस कंपनी से है। सर्कस कंपनी के संचालक के तौर पर रणवीर सिंह के एक किरदार के पास मेकर्स ने मैजिकल पावर भी दिए हैं। जैसे ‘ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के किरदार को आग की शक्ति हासिल है, वैसे ही यहां रणवीर सिंह के पास इलेक्ट्रिक एनर्जी की ताकत है। वह पावर छोटे भाई प्ले करने वाले रणवीर सिंह के पास होती है।

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के करीबियों ने हालांकि एक दूसरा रोचक पहलू भी साझा किया। उन्होंने बताया, मेकर्स ने यकीनन ‘सर्कस को ‘अंगूर की तरह हूबहू नहीं होने दिया, मगर दोनों हीरो के एकाध मैनेरिज्म में सलमान खान और डेविड धवन की बरसों पहले आई ‘जुड़वां से समानता है। मिसाल के तौर पर यहां भी एक भाई को चोट लगती है तो दूसरे भाई को दर्द होता है। इसी तरह वरुण शर्मा के किरदारों में भी पास्ट में आई फिल्मों के रोचक किरदारों के दिलचस्प मैनेरिज्म को शुमार किया गया है। यहां भी हीरो के दूसरे रोल को आम इंसान की तरह रखा गया है।

मेकर्स और रणवीर ने बीते दिनों जो सीक्वेंस शूट किया, उसमें दर्शकों की भारी तादाद दिखाने के लिए 350 जूनियर आर्टिस्टों के साथ उस सीन को शूट किया। आर्ट डायरेक्टरों ने बाकायदा एक एरिना क्रिएट किया। माना जा रहा है कि उसका प्रोडक्शन कॉस्ट 1 से 2 करोड़ का है। रणवीर के अलावा इस बार सर्कस के दूसरे विभाग के साइक्लर, जगलर, जोकर बने कलाकारों ने भी शूट किया। रोहित शेट्टी ने उन्हें प्ले करने वालों में ज्यादातर रियल लाइफ वाले देश-विदेश के सर्कस के जिम्नास्टों को भी कास्ट किया है।

सेट पर शूट के दौरान किसी ने रणवीर सिंह के हालिया फोटोशूट पर टांग खिंचाई नहीं की। इस बीच रोहित शेट्टी ने डिजिटल डेब्यू ‘इंडियन पुलिस फोर्स के दूसरे शेड्यूल में भी कदम रख दिया है। एक अगस्त से ही वह शेड्यूल शुरू हुआ है। इसे सितंबर तक कंप्लीट करने की तैयारी है। इसके कुल 8 एपिसोड बन रहें हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें मेन लीड में हैं। ज्यादा संभावना है कि इसे अगले साल ही रिलीज किया जाएगा। वह इसलिए कि इस क्रिसमस पर ‘सर्कस आ रही है। उसके बाद रोहित ‘इंडियन पुलिस फोर्स के प्रोमोशन में जुट सकेंगे।

सूत्रों ने रोहित के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने बताया, इन दोनों के बाद रोहित का अगला प्रोजेक्ट ‘सिंघम-3 होगा। ‘सर्कस में रोहित शेट्टी ने एक और अनूठा प्रयोग किया है। वह यह कि इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के पिता का रोल निकेतन धीर से प्ले करवाया है। निकेतन धीर का फिल्म में कैमियो है।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin August 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही करेंगे शादी! एक्टर ने खुद कही ये बात
Next Article अक्षय कुमार की रियल लाइफ बहन लाइम लाइट से रहती हैं कोसो दूर, ऐसा है दोनों का रिश्ता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?