ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रिशूल पर्वत पर गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, एवलांच की चपेट में आ गया था दल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

त्रिशूल पर्वत पर गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, एवलांच की चपेट में आ गया था दल

By @dmin
Published: October 3, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

गोपेश्वर/उत्तरकाशी (एजेेंसी)। माउंट त्रिशूल पर एवलांच (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम मिल गए। जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी आफिसर हरिओम शामिल हैं। अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान जारी रहेगा।

इससे पूर्व शनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। रेस्क्यू के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग से भी टीम पहुंच चुकी है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी।

रक्षा मंत्री की संवेदनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिशूल पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान में शामिल चार नौसेना कर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री सिंह ने कहा कि इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।
रक्षा मंत्री ने कहा, लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और एमसीपीओ ढ्ढढ्ढ हरिओम के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने टीम के बाकी सदस्यों का जल्द पता लगाने की प्रार्थना की।

मौसम खराब होने के चलते नहीं हुआ था रेस्क्यू शुरू 
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में एवलांच आने से नौसेना के पांच सदस्य और एक शेरपा लापता हो गए थे। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। घटना की सूचना मिलने पर उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से तीन सदस्यीय दल रेस्क्यू के लिए शुक्रवार को ही रवाना हो गया था। शुक्रवार को जोशीमठ में मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया था।

नौसेना के चारों अफसरों के शव बरामद 
निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे को निम के रेस्क्यू दल ने हेलीकॉप्टर से घटना स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया है। उस स्थान को देखा है जहां पर एवलांच आया था, लेकिन घटना स्थल 6700 मीटर की ऊंचाई पर है। इतनी ऊंचाई पर रेस्क्यू के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग, कश्मीर से टीम को बुलाया गया है। निम की रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहे कर्नल अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर चार व्यक्ति पड़े हुए दिखाई दिए हैं। रेस्क्यू के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम को घटना स्थल पर उतारा गया। इसी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नौसेना के चारों अफसरों के शवों को बरामद कर लिया।

मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किया प्रत्याशी…. डॉ. केके ध्रव के नाम पर लगी मुहर
Breaking News : डबल मर्डर से दहली राजधानी, दो घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या, गैंगवार में गई दोनों की जान
राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में भूकंप का केन्द्र, 6.2 रही तीव्रता
Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा हमला: कहा- सिद्धू जैसी कॉमेडी करने पर उतर आई कांग्रेस, अब झूठ का ले रही सहारा
Next Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव IPL 2021 CSK vs RR: ग्लेन फिलिप ने मैदान पर किया कुछ ऐसा कि गेंदबाज समेत पूरी टीम की छूट गई हंसी-देखे VIDEO
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?