रायपुर। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने मरवाही विधानसभा सीट से डॉ. केके ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है। मरवाही सीट के लिए भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने डॉ गंभीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं जेसीसीजे की ओर से अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यहां से अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से एआईसीसी को अजीत श्याम, डॉ केके धुव्र, गुलाब राज और प्रमोद परस्ते के नाम का पैनल भेजा गया था। इनमें से डॉ केके धुव्र पर अलाकमान ने भी विश्वास दिलाया है। इसके साथ ही एआईसीसी ने गुजरात के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।






