ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा हमला: कहा- सिद्धू जैसी कॉमेडी करने पर उतर आई कांग्रेस, अब झूठ का ले रही सहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा हमला: कहा- सिद्धू जैसी कॉमेडी करने पर उतर आई कांग्रेस, अब झूठ का ले रही सहारा

By @dmin
Published: October 3, 2021
Share
कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला की टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि ऐसा लगता है कि पूरी कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू की तरह कॉमेडी करने पर उतर आई है। कैप्टन ने दोनों की बयानबाजी को ‘गलतियों की कॉमेडी’ करार दिया।

हरीश रावत ने शुक्रवार को कहा था कि पंजाब के 43 कांग्रेस विधायकों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर पार्टी हाईकमान ने कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब के 78 विधायकों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर कैप्टन को हटाया गया है। 

कैप्टन ने ट्वीट कर चुटकी ली कि आगे वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने ही मेरे खिलाफ पत्र लिखा था। पंजाब में पार्टी संकट से निपटने की कोशिश में नेताओं द्वारा की जा रही झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि उनके खिलाफ पार्टी नेतृत्व को मिले पत्रों पर हस्ताक्षर करने वालों के अलग-अलग आंकड़े साबित कर रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं में आत्मविश्वास की कमी है। 

पार्टी की इस समय स्थिति ऐसी है कि वे अपने झूठ का ठीक से समन्वय भी नहीं कर पा रहे। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से अस्त-व्यस्त स्थिति में है और संकट बढ़ता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक बड़े वर्ग का पार्टी के कामकाज से मोहभंग हो गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की सच्चाई यह थी कि उक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 43 विधायकों को दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। कैप्टन ने कहा कि पंजाब संकट से निपटने के अपने कुप्रबंधन के बाद कांग्रेस अब पूरी तरह से दहशत की स्थिति में है, जो उसके नेताओं के बयानों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दहशत से त्रस्त पार्टी आंतरिक अराजकता से जूझ रही है और अपनी विफलताओं के दोष को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यह देखकर दुख होता है कि किस तरह से वे अपने गलत कामों को सही ठहराने के लिए खुलेआम झूठ का सहारा ले रहे हैं।

खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट: राशनकार्ड से नही कटेगा किसी का नाम, परिवारों को पात्रतानुसार मिलता रहेगा खाद्यान्न
देरी से चल रहीं 243 परियोजनाएं, समय से प्रोजेक्ट पूरा कर पाने में पिछड़ा सड़क परिवहन विभाग
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष: जिला कांग्रेस ने किया सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों व वरिष्ठजनों का सम्मान
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों के चलते लोगों का भरोसा जीता है: ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब एमपी में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून, विधेयक को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी कांग्रेस को बड़ा झटका, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत
Next Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल त्रिशूल पर्वत पर गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, एवलांच की चपेट में आ गया था दल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?