ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नर्सिंग की पढ़ाई कर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं सुष्मिता और कविता… लेफ्टिनेंट बन मिलिट्री हॉस्पिटल में दे रहीं अपनी सेवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नर्सिंग की पढ़ाई कर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं सुष्मिता और कविता… लेफ्टिनेंट बन मिलिट्री हॉस्पिटल में दे रहीं अपनी सेवाएं

By Mohan Rao
Published: March 9, 2025
Share
SHARE

भिलाई। कचांदुर दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं पढ़ाई पूरी कर अपना सुनहरा भविष्य गढ़ रही हैं। यहां की दो नर्सिंग छात्राओं सुष्मिता मनहर और कविता टंडन का  चयन प्रतिष्ठित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए हुआ है। हाल ही में कॉलेज के दीक्षांत समारोह में सुष्मिता और कविता को सम्मानित किया गया। दोनों छात्राएं नर्सिंग सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बन कर खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता मनहर मूल रूप से कोरबा जिले के प्रेम नगर की रहने वाली है। उनके पिता बुधराम मनहर एसईसीएल में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। सुष्मिता ने अगस्त 2023 में शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग से अपनी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। करियर निर्माण की तैयारी को लेकर सुष्मिता ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने पूरा फोकस प्रतियोगी परीक्षा पर किया। जिसमें कॉलेज की प्रिंसिपल रीमा राजेश व सभी प्राध्यापकों ने समय-समय पर मार्गदर्शन दिया। रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम पर रहा। अंतत: सपना साकार हुआ और उनका चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में लेफ्टिनेंट के रूप में हो गया। वर्तमान में सुष्मिता मिलिट्री हॉस्पिटल अमृतसर पंजाब में तैनात हैं।

सुष्मिता कहती हैं-वह भारतीय सेना का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं। बांधा पार, जिला महासमुंद की रहने वाली कविता टंडन के पिता भूषण टंडन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। कविता बताती हैं कि उन्होंने अगस्त 2023 में शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान नर्सिंग से जुड़ी सेवाओं पर लगाया। प्रतियोगी परीक्षा के लिए उन्होंने हर संभव तैयारी की। जिसमें कॉलेज की लाइब्रेरी भी सहायक बनीं। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल रीमा राजेश व प्राध्यापकों का भी मार्गदर्शन मिला। जिसके चलते उनका मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। कविता वर्तमान में कमांड अस्पताल पुणे में तैनात हैं। कविता कहती हैं- भारतीय सेना का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश है और खुद को बेहद गौरवान्वित मानती हैं।

खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेलवे लाइन के लिए सर्वे शुरू, दुर्ग में किसानों ने किया विरोध
रायपुर में खुला अंतरिक्ष केंद्र : एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला व मुख्यमंत्री साय ने किया उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश
अच्छी खबर: एसबीआई ने फिर घटाई ब्याज दरें, अब कम होगी आपकी ईएमआई
Republic Day Celebration : भिलाई में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण
Next Article भारत ने जीत ली चैंपियंस ट्रॉफी : रोहित की कप्तानी में 9 महीने में दूसरा ICC खिताब… न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?