ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए

By Mohan Rao
Published: December 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी में डिजीटल चोरियां बढ़ती जा रही है। जरा सी लापरवाही हुई नहीं कि शातिर अपना काम कर देत हैं। ताजा मामले में रायपुर के एक सरकारी कर्मचारी के खाते से एक लाख पार हो गए और उसे पता भी नहीं चला कैसे। बाद में उसे पता चला कि उसने एक डॉक्टर का नंबर गुगल पर सर्च किया था और एक कॉलर से उसकी बात हुई थी। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए 10 रुपए ट्रांसफर किया लेकिन वह फेल हो गया और बाद में उसके खाते से एक लाख पार हो गए। इस मामले में शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडरीतराई निवासी खोमेश्वर राम देवांगन सरकारी स्कूल में संकुल समन्वयक हैं। आंखों की जांच के लिए इन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर शहर के आई स्पेशलिस्ट डॉ दिनेश मिश्रा का नंबर सर्च कर रहे थे। एक नंबर मिला लेकिन उसमें कॉल कनेक्टर नहीं हुआ। इसके कुछ देर बाद खोमेश्वर के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले से खोमेश्वर ने पूछा कि क्या आप डॉ दिनेश मिश्रा के अस्पताल से बोल रहे हैं। इस पर कॉलर ने हां में जवाब दिया।

इसके बाद खोमेश्वर ने डॉक्टर से अपनी आंखों की जांच कराने की बात कही और इसके लिए अपॉइंटमेंट फिक्स करना चाहा। कॉलर ने खोमेश्वर को कहा कि वह उसके वाट्सएप नंबर पर एक बुकिंग लिंक भेज रहे हैं जिसमें 10 रुपए भुगतान करने पर बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी। खोमेश्वर ने बुकिंग लिंक से 10 रुपए भेजा लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद उसने कॉलर को बताया तो वहां से बोला गया कि आपकी बुकिंग कन्फर्म कर रहे हैं आप 10 रुपए क्लीनिक में आकर जमा कर देना। बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद खोमेश्वर के खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। खोमेश्वर को SBI भाटापारा में खाता है। एक लाख रुपए निकलने के बाद खोमेश्वर को अहसास हुआ कि उसने गलत लिंक पर क्लिक कर दिया है। इसके बाद इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करई। फिलहाल पुलिस शातिर ठग का पता लगा रही है।

भिलाई विद्यालय में पीटीए का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की बनी समिति
मुख्यमंत्री ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आर्थिक रूप में कमजोर तबकों को मिलेगी मदद
ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई चेंबर की जिला प्रशासन से मांग, शिफ्टों में मिले दुकानें खोलने की अनुमति
Gustakhi Maaf: कांग्रेस की हालत हस्तिनापुर के महारथियों जैसी
खुले में मांस–मछली की दुकानें लगाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जुनवानी, कोहका व सुभाष चौक से हटाई गई दुकानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे के बाद भी लापरवाही, नाले के गड्‌ढ़े में गिरा बाइक सवार, बाल-बाल बची जान
Next Article OMG! BEO की फटकार सुनकर महिला टीचर हो गई बेहोश, बैठक में मच गया हड़कंप, पानी लेकर दौड़े साथी कर्मी OMG! BEO की फटकार सुनकर महिला टीचर हो गई बेहोश, बैठक में मच गया हड़कंप, पानी लेकर दौड़े साथी कर्मी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?