ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डबल मर्डर: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डबल मर्डर: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला…

By @dmin
Published: April 17, 2022
Share
SHARE

बहराइच । बहराइच जिले के चंदवापुर गांव में मामूली से विवाद पर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला जबकि एक भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची की ट्रामा सेंटर रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हुई है। घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं।

पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर में शनिवार देर रात इंदर पुत्र रामलाल व उनके पुत्र सुनील, छोटु व रंजीत दीवाल पर पानी गिरने को लेकर गांव निवासी संदीप पुत्र बच्छराज की पत्नी को गाली दे रहे थे। इस दौरान अपने घर में खाना खा रहे 45 वर्षीय श्याम मनोहर ने घर के बाहर आकर महिला को गाली देने का विरोध किया। इससे आग बबूला हुए भतीजों ने चाचा पर फावड़े व लाठी डंडों से हमला कर दिया।

शोर शराबा सुनकर चाची श्यामा देवी मौके पर पहुंची तो पति पर हमला देख उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज भतीजों ने दंपती पर फावड़े से ताबड़तोड हमला किया। जिसमें चाचा की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाची श्यामादेवी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाची की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सीओ पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया व पयागपुर एसओ हरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण में मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

किसान आंदोलन: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात…. पंजाब व हरियाणा में रेल ट्रैक पर बैठे किसान
CG Crime Breaking : बेटी से मिलता था कॉलेज का छात्र, नाराज पिता ने हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव
युवाओं के कौशल में चार चांद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई
सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चांपा के डोंगाघाट हनुमान मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा अर्चना…
Next Article ट्यूलिप गार्डन कल से पर्यटकों के लिए हो जाएगा बंद, अब तक 3.5 लाख लोगों ने किए दीदार…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?