ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
Corona Vaccine Update: AIIMS director told- When will the vaccine arrive in the country? But also raised a concern
Corona Vaccine Update: AIIMS director told- When will the vaccine arrive in the country? But also raised a concern
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर के लोगों को बस एक ही चीज का बेसब्री से इंतजार है और वो है कोरोना की कारगर और सुरक्षित वैक्सीन। रूस और चीन ने वैक्सीन बना लेने का दावा किया है तो वहीं भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। इस बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी बात बताई है। उन्होंने बताया है कि भारतीय बाजार में कोरोना की वैक्सीन कबतक उपलब्ध हो पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण को लेकर एक चिंता भी जताई है। 
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन को लेकर ठीक प्रगति है। अगर सभी चीजें सही तरीके से चलती रहीं तो साल 2021 की शुरुआत में भारतीय बाजारों में कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो सकती है। लेकिन उन्होंने यह भी कर कहा कि दवा बाजार में तो आ तो जाएगी, लेकिन शुरुआती दौर में इसकी जितनी उपलब्धता होगी, वह देश की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगी।
कार्यक्रम में एम्स के निदेशक ने अपनी बात में जोड़ा कि कोरोना वायरस की दवा कब आएगी, इस बात की गारंटी देना थोड़ा मुश्किल है। कारण कि कोरोना वैक्सीन की प्रगति कई पहलुओं पर निर्भर करती है। अगर हम चरणश: सफल होते रहे और सभी चीजें सही तरीके से चलती रही तो देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो जाएगी। डॉ. गुलेरिया ने यह भी कहा कि वैक्सीन विकसित हो जाने के बाद किस तरीके से बाजार में इसे उतारा जाना भी बड़ी समस्या होगी। कारण कि कई संस्थान यह कह चुके हैं कि दवा का वितरण प्राथमिकता के आधार पर होगा। सबसे पहले दवा उन्हें दी जायेगी जिन्हें संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है।आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक रूस ने राजधानी मॉस्को में आम लोगों के लिए वैक्सीन की पहली खेप उपलब्ध करा दी है। 

खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय ! शशि थरुर के बाद खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन… 30 नेताओं ने रखा प्रस्ताव
सीएम साय ने राजधानी में 18 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- आपदा प्रबंधन को बना रहे हैं सशक्त
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहना
मुख्यमंत्री बघेल 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण
‘ भारत बंद ‘ के बीच आज शाम 7 बजे किसानों से बात करेंगे अमित शाह, क्या निकलेगा कोई हल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced आईसीएमआर ने जारी की सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट….. छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज
Next Article वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में की बोनी मछली की एक नई प्रजाति की खोज, जानिए क्या है नाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?