ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : बेटी से मिलता था कॉलेज का छात्र, नाराज पिता ने हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime Breaking : बेटी से मिलता था कॉलेज का छात्र, नाराज पिता ने हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
कॉलेज छात्र की हत्या करक पेड़ पर लटकाया शव, पांच आरोपी गिरफ्तार
SHARE

कांकेर Kanker. दो माह पूर्व कांकेर जिले के ग्राम कोहकाटोला गांव में जन्मदिन के दूसरे दिन इमली के पेड़ पर मिली कॉलेज छात्र की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। दरअसल कॉलेज छात्र ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक छात्र हत्या के मुख्य आरोपी की बेटी से मिलता था और इससे वह नाराज था जिसके कारण उसने यह पूरा प्लान बनाया।

बता दें बता दें कि 11 अप्रैल को उमेंद्र कुंजाम की लाश कोहकाटोला गांव इमली के पेड़ पर फांसी से लटकी मिली थी।  मृतक कॉलेज का छात्र था और फंदे पर उसी की शर्ट से उसकी लाश टंगी थी। इस पूरे मामले का खास पहलू यह रहा कि परिजनों को गांव से बहिस्कृत करने की धमकी देकर पुलिस थाने तक मामला पहुंचने नहीं दिया गया। पेड़ पर टंगी लाश की फोटो नरहर पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने जब इस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि ग्राम पटेल रामानंद कोडोपी की बेटी और उमेंद्र कुंजाम के बीच दोस्ती थी। दोनों काफी मिला करते थे और अक्सर साथ देखे जाते थे। यह बाद ग्राम पटेल को रास नहीं आई और उसने छात्र को कई बार धमकाया कि वह उसकी बेटी से न मिले। इसके बाद भी उमेन्द्र उसकी बेटी से मिलता था। संभवत: दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसबीच रामानंद कोडोपी ने 10 अप्रैल की रात को उमेन्द्र को मिलने के लिए बुलाया। ग्राम कोहकाटोला से चरमट्टी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बड़ी ही चालाकी से उसके शव को उसी के शर्ट के सहारे इमली के पेड़ पर लटका दिया। इस काम ने उसने अपने चार दोस्तों को साथ लिया। दूसरे दिन पेड़ पर शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामानंद कोडोपी सहित पुरुषोत्तम कोडोपी, रामलाल कांगे, सिदेराम नेताम और सुखीराम कोडोपी को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

सीएम बघेल शहीद भारतीय सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि: कहा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट
स्पेशल ट्रेन की संख्या में और इजाफा करेगा रेलवे, 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी…. रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी सेक्टर में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
मछली पालन के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, बिना बताए घर से निकल गए थे दोनों
Next Article छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?