ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, एक सिपाही घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, एक सिपाही घायल

By Mohan Rao
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

गाजियाबाद। यूपी के खोड़ा कॉलोनी में 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया था लेकिन मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान असद की मौत हो गई है। वहीं इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद डीसीपी धवल जायसवाल ने इसकी पूरी जानकारी साझा की।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को खेड़ा के रहने वाले 11वीं के छात्र सूर्या चौहान को असद नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना का मुख्य आरोपी असद फरार था और पुलिस टीम ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर पूरी टीम ने इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट स्थापित किए। इसी क्रम में असद और उसका एक दोस्त बाइक पर वहां पहुंचते नजर आए।

डीसीपी जायसवाल के मुताबिक पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद को गोली लग गई। असद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के दौरान हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक और गोली चलाने में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कुर्बानी के लिए बुलाकर मारा था चाकू
पुलिस के अनुसार सूर्या व मुख्यारोपी असद पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। बकरीद पर कुर्बानी दिलाने के लिए असद ने सूर्या को बुलाया था। पहले तो सूर्या ने आरोपी से मना किया था। इसके बाद ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद सूर्या आरोपी की बुलाई जगह पहुंचा। यहां जबरन सूर्या को कुर्बानी दिखाने की जिद करने लगा और मना करने पर विवाद हुआ। इसके बाद असद ने सूर्या को चाकू घोंप दिया। बताया जा रहा है कि चाकू के साथ सूर्या भागने लगा लेकिन असद व उसके दोस्तों ने पीछा कर उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद अस्पताल में सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंध…. शत- प्रतिशत फ्रंट लाईन वर्कर को लग चुका है वैक्सीन का प्रथम डोज…. रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर उपलब्ध
कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट….. ऑक्सीजन की कमी से शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों की मौत
दावेदारों की संख्या से नेता हैरान, बागी बढ़ा सकते हैं सिरदर्दी
हर्बल गुलाल: 120 रू. में पालक के रस से बने गुलाल के साथ मिठाई भी दे रही है महिलाएं, एमआईसी समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने भी खरीदा
पीएम मोदी से अपीलः देश में सांप्रदायिक तनाव रोकने के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देंः सीएम गहलोत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाली की ओर बढ़ते कदम : वृहद पौधरोपण बना पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार
Next Article छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न, फरवरी 2027 में शुरू होगा दूसरा चरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?