ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं के कौशल में चार चांद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

युवाओं के कौशल में चार चांद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम

By @dmin
Published: July 17, 2022
Share
एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
SHARE

कोरबा (पीआईबी)। युवाओं में रोजगार क्षमता विकसित करने के लिए कौशल विकास एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दिशा में एनटीपीसी कोरबा अपने आस – पास के गांवों के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में एनटीपीसी कोरबा द्वारा कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सिपेट कोरबा) के सहयोग से युवाओं के कौशल विकास के लिए सहायक मशीन ऑपरेटर-इंजेक्शन मोल्डिंग (एमओए-आईएम) (आरएससी/क्यू 4501) का नि : शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत 40 विद्यार्थी प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। 3 महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात छात्रों के लिए प्लेसमेंट हेतु सहयोग किया गया।

प्रशिक्षण समापन समारोह में पी एम जेना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने कहा कि इस अवसर पर आप सभी के बीच आ कर मैं हर्षित हूँ। मैं आशा करता हूँ कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आप सभी के लिए लाभदायक साबित हुआ होगा एवं कौशल विकास के इस प्रयास से सभी प्रशिक्षणार्थी रोजग़ार के नए अवसर पा सकेंगे। विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दे कर उनके कौशल विकास में अपना योगदान देने के लिए उन्होने सीपेट टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि एनटीपीसी कोरबा अपने इस प्रयास से गौरवान्वित है।

इस अवसर पर केंद्र प्रमुख, सिपेट कोरबा, मनोज कुमार राजपूत ने कहा की एनटीपीसी कोरबा के साथ सहभागिता से हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों को 3 महीने का गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। पाठ्यक्रम में उन्हे प्लास्टिक के विभिन्न पदार्थ बनाने वाले मशीन में प्रशिक्षण देते हैं, उपयोग होने वाली सामाग्री के बारे में बताते हैं एवं उद्योग जगत में उपयोग होने वाले पदार्थों के बारे में सिखाते हैं। प्रशिक्षण के समाप्ति के पश्चात ये विद्यार्थी देश के विभिन्न उद्योगो में व्यवसाय के अवसर पाते हैं।

कार्यक्रम का दौरान पी एम जेना ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कर उन्हे बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। समापन समारोह में मनोरंजन सारंगी, (विभागाध्यक्ष-मानव संसाधन), बिजय कुमार स्वाइन, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), मनोज कुमार राजपूत, केंद्र प्रमुख, सिपेट कोरबा, एनटीपीसी कोरबा सीएसआर एवं सिपेट के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन
धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
छत्तीसगढ़ में बंद हो रहे 4 हजार स्कूल!… सरकार ने कहा भ्रामक- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगा युक्तियुक्तकरण
रेमडेसीवीर इंजेक्शन की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य को रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी…. राज्य को मिले 9100 रेमडेसीवीर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण
किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि जल्द दी जाएगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान: मतदान 18 जुलाई को, 21 तारीख तक नतीजा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया
Next Article नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर,गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर,गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?