ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंगलों में 138 हाथी अलग-अलग दल में कर रहे विचरण, ड्रोन कैमरे से हाथियों का वीडियो आया सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

जंगलों में 138 हाथी अलग-अलग दल में कर रहे विचरण, ड्रोन कैमरे से हाथियों का वीडियो आया सामने

By Om Prakash Verma
Published: April 23, 2024
Share
हाथियों का झुंड
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला बीते कई सालों से हाथियों के आतंक से जूझ रहा है। यहां के रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ दोनों वन मंडलों के कई रेंज में हर साल हाथियों की मौजूदगी रहती है जो आए दिन जंगलो से निकलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देकर अपनी मौजूदगी अहसास कराते आ रहे हैं। हाथियों की लगातार बढ़ती संख्या से यहां हाथी और मानव के बीच द्वंद में कभी इंसान तो कभी हाथी की मौत की खबरे अक्सर सामने आते रही हैं। जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के मूवमेंट पर वन विभाग ड्रोन कैमरे से नजर बनाये हुए है ताकि हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों को पहले से हाथियों के बारे में बताकर उन्हें सावधान किया जा सके। ड्रोन कैमरे का एक ऐसा वीडियो अमर उजाला को मिला है जिसमें जंगलों में हाथियों का एक दल विचरण करते हुए दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला पहाड़ो और घने जंगलों से घिरा हुआ है यहां के जंगलों में हाथी के अलावा अन्य कई प्रकार के वन्यप्राणी विचरण करते हैं। खासकर जंगलों में भोजन और पानी की पर्याप्त मात्रा होने की वजह से हाथियों ने बीते कई सालों से डेरा डाला हुआ है। रायगढ़ जिले के कुदमुरा गांव के जंगल में विचरण करने वाले हाथियों के एक दल का ड्रोन कैमरे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हाथी का दल जंगल में विचरण करते हुए दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार ड्रोन कैमरे के जरिये जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों पर नजर रखते हुए हाथियों की तरफ जाने पर पूरे गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने की बात कही जाती है। साथ ही साथ किसी भी हाल में जंगल की तरफ नही जाने की सलाह भी दी जाती है ताकि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

एक जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में 138 हाथी रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है। इस दल में 34 नर हाथी, 64 मादा, 40 बच्चे शामिल है। हाथियों के इस दल में बोरो के खम्हार बीट में सर्वाधिक 32 हाथी, छाल के हाटी बीट में 2 हाथी, धरमजयगढ़ के पोटिया बीट में 12 हाथी, धरमजयगढ़ के कोयलार बीट में 10 हाथी, कापू के कुमरता पूर्व बीट में 11 हाथी के अलावा धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अलग-अलग बीट में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा के कटंगडीह बीट में सर्वाधिक 13 हाथी है, नवापारा में 8, कांटाझरिया में 4, कमतरा में 3 के अलावा कसडोल एवं तमनार के केराखोल पूर्व में एक-एक हाथी हैं विचरण कर रहे हैं।

11 किसानों की फसल को नुकसान
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग बीट में हाथियों ने रविवार की रात 11 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें पुटुकछार में हाथियों ने 4 किसानों की धान की फसल को नुकसान, हाटी में 4 किसानों की धान एवं मूंगफली की फसल को नुकसान, बायसी, खम्हार में एक-एक किसान की धान की फसल को नुकसान के अलावा छाल के भलमुडी में धान एवं मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’
असम में बोले शाह: गोलियों से मुक्त कराया है, पांच साल और दीजिए बाढ़ मुक्त भी बना देंगे
16 महीने बाद एक बार फिर बजी स्कूल की घंटी: स्कूल शिक्षा मंत्री ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत… स्कूलों में शुरू हुई की कक्षाएं
बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत, जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष तौर बनाई गई है यह ट्रेन… जल्द होगा शुरू
एसईसीएल की गेवरा माईन 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने वाली बनी देश की पहली माईन, कोयला मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का ध्यान, एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा को मिली मदद
Next Article छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : जनसभा में कांग्रेस पर बरसे, कहा- कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न कोई नीति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?