ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : जनसभा में कांग्रेस पर बरसे, कहा- कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न कोई नीति
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedLoksabha Election 2024Raipur

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : जनसभा में कांग्रेस पर बरसे, कहा- कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न कोई नीति

By Mohan Rao Published April 23, 2024
Share
पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जांजगीर-चापा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न ही कोई नीति है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए उसको एबीसीडी आती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक नया खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस के सांसद ने कहा दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दें। गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता।

पीएम मोदी ने कहा कि यह बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान है। बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से जब भी चुनाव आता है कांग्रेसी एक ही टेप रिकॉर्ड बजाते रहते हैं। यह बीजेपी वाले आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे और कितने दिन तक यह झूठ चलते रहेंगे। मोदी और भाजपा  को छोड़िए खुद डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर भी आकर कहें तो भी संविधान नहीं बदला जा सकता। इंडी गठबंधन को दिए वोट से केंद्र में सरकार नहीं बन सकती। बीजेपी इंडिया को वोट आपको विकसित भारत बनाएगा। पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों से कहा कि आप सब से जाकर कहें कि पीएम मोदी ने जय जोहार भेजा है।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं। कांग्रसी कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। वो कितनी भी गालियां दें, धमकियां दें,सिर फोड़ने की बातें करें, मरने-मारने की बातें करें, लेकिन जब तक मेरी माताएं-बहनें मेरे साथ हैं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है, वहां मौत को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। ये कांग्रेसियों की बौखलाहट है। यहां महादेव घोटाले, शराब घोटाले, भर्ती घोटाले की जांच की बौखलाहट है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो  कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।

एक ही परिवार रिमोट से चलाता रही सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 60 वर्षों तक एक ही परिवार सीधे या रिमोट से सरकार चलाता रहा। कांग्रेस ने कभी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं करने दी। भाजपा ने एक दलित बेटे और एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने न केवल उसका विरोध किया बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को अपमानित तक किया। पीएम मोदी ने सक्ति और महासमुंद में विश्वकर्मा समाज को साधते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के लिए विश्व बाजार मुहैया कराने 13 हजार करोड़ रुपए की विश्वकर्मा योजना और जन-मन योजना शुरू की है।  इस योजना पर भी 25000 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण
पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों की उम्मीद पूरी करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम भाजपा ने किया। कांग्रेस राम मंदिर के नाम पर तानाकशी करती रही पर जब मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो अहंकार के चलते कांग्रेस ने यह न्योता ठुकरा दिया। यह भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का घोर अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक का राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है और इसके लिए वह दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक मारने से भी पीछे नहीं हटती। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि हमारी  प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवान का कल्याण है। हमने नारे नहीं दिए बल्कि 10 वर्षों में काम किया। हमारी नीति और नीयत सही है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते हैं, चुनौतियों को भी चुनौती देकर अपना कहा पूरा करते हैं।

केन्द्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बढ़ाई, धान की कीमतें बढ़ाई, धान की बढ़ी हुई कीमत दी और एकमुश्त अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया। दो साल का बकाया बोनस भी दिया। छत्तीसगढ़ में 45 हजार करोड़ रुपए किसानों को मिले हैं। नमो ड्रोन दीदी, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना की चर्चा कर मोदी ने कहा कि हम अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। जांजगीर-चाँपा में 50 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, दो लाख नल जल कनेक्शन और तीन लाख बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। मुफ्त राशन योजना अगले पाँच सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत अब 70 साल आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी को खास लगाव
इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है।प्रधानमंत्री मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। लोकसभा का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। जिस कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार उसमें संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, अत्याचार-भ्रष्टाचार, अनाचार-दुराचार का आतंकराज चल रहा था।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जंगलों में 138 हाथी अलग-अलग दल में कर रहे विचरण, ड्रोन कैमरे से हाथियों का वीडियो आया सामने
Next Article Big news : भाजयुमो नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पत्नी व बेटे को शादी में भेजकर खुद लटक गया फंदे पर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?