ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में बैंक के कलेक्शन कर्मियों ने किया 85 लाख का गबन, 240 ग्राहकों से वसूली थी रकम
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में बैंक के कलेक्शन कर्मियों ने किया 85 लाख का गबन, 240 ग्राहकों से वसूली थी रकम

By Mohan Rao Published November 10, 2025
Share
बैंक में गबन करने वाले आरोपी गिरफ्तार
SHARE

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के एक निजी बैंक में 85 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के कलेक्शन कर्मचारियों ने मिलकर यह कांड किया। बैंक से लोन लेने वाले 240 ग्राहकों से लोन की किश्त वसूल कर बैंक में जमा करने के बजाय खुद पर खर्च कर लिया। जब लोन की राशि नहीं जमा हो रही थी तो बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से संपर्क किया तब जाकर इसका खुलासा हुआ। इस मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल यह पूरा मामला पुलगांव स्थित ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा से जुड़ा हुआ है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम चंदखुरी निवासी हिरन बाई साहू सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक से 85 लाख रुपए लोन लिया था। लोन लेने के बाद वह रकम वापस ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे लोन की रकम जमा कर चुके हैं। इन लोगों ने बैंक के कलेक्शन कर्मचारियों को लोन की पूरी रकम चुका दी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बैंक के कलेक्शन कर्मचारियों ने 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच कुल 84 लाख 98 हजार 940 रुपए ग्राहकों से वसूले और स्वयं पर खर्च कर लिया। शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने धारा 420, 409, 120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी बैंक में संग्रह कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बैंक व्दारा 240  ग्राहकों को दी गई लोन की  राशि टीका राम पाटले, आकाश नायक, अंकिता पाशवान, आर्य गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओमप्रकाश कोसरे एवं अन्य चार लोगों ने एकत्र की। इन कर्मचारियों ने कुल 85 लाख रुपए ग्राहकों से एकत्रित कर बैंक में जमा न कर धोखाधड़ी की। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ करने पर राशि गबन करना स्वीकार किए। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

 यह हैं गिरफ्तार आरोपी

1. टीकाराम पाटले उम्र 35 वर्ष ग्राम लोरमी जिला  मुंगेली
2. आकाश नायक  उम्र 30 वर्ष ग्राम बसना जिला महासमुंद
3. ओम प्रकाश कोसरे  उम्र 21 वर्ष बजरंग नगर  उरला
4. आर्या गोस्वामी  उम्र 25 वर्ष साकिन दल्लीराजहरा जिला बालोद
5. रेशमा वर्मा 25 साकिन आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर
6. अंकिता पासवन  उम्र 22 वर्ष ग्राम कोसा नगर सुपेला

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao November 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने गांधीनगर में की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट
Next Article छत्तीसगढ़ बना ‘जल आत्मनिर्भर राज्य’ का मॉडल, 42000 से अधिक किसानों को मिली सिंचाई से कृषि में आत्मनिर्भरता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?