ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी
छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी
SHARE

कोण्डागांव। अपनी इच्छाशक्ति से मनुष्य सफलता एवं स्वाभिमान के रास्तों से होते हुए मिशाल कायम कर जाता है। ऐसी मिशाले लोगों के लिए वर्षों तक प्रेरणा का कार्य करती है। ऐसी ही कुछ कहानी फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आलोर में रहने वाली सोमारी मरकाम की है। सोमारी अनुवांशिक बीमारी के कारण जन्म से ही उनका कद छोटा था परंतु कुछ करने का जुनून हमेशा से ही उनके दिमाग में था। छोटे कद के कारण उनके परिजनों एवं उन्हें अपने भविष्य की चिंता सदैव लगी रहती थी। ऐसे में उन्होंने 2016 में बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद कई स्थानों पर नौकरी प्राप्त करने हेतु प्रयास किया परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सोमारी बताती हैं कि इस समय वे बहुत निराश हो चुकी थी ऐसे में उन्हें नजदीकी ग्राम की रोजगार सहायक गौरी देहारी से मिलने का मौका मिला। जहां गौरी द्वारा उन्हें महिला मेट के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जहां वे खुद रोजगार की तलाश में भटक रहीं थीं उन्हें अन्य अपने जैसे लोगों को रोजगार दिलाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का एक अवसर दिखा।

कहते हैं सफलता का कोई कद, रंग रुप, शरीर का आकार नहीं होता।
जिसपर सोमारी द्वारा महिला समूह के साथ जुडऩे के साथ महिला मेट के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया। जहां उन्हें रोजगार सहायक गौरी देहारी, बीसी सखी सावित्री कोर्राम का सहयोग मिला। महिला मेट के रूप में कर्मठता से कार्य करते हुए रोज सुबह 5.00 बजे से कार्यस्थल पर पहुंच कर गोदी की चुने द्वारा मार्किंग कर खुदाई कार्य करवाया जाता है साथ ही पंजी का संधारण कर जॉबकार्ड अद्यतन करने एवं मोबाईल एप्प द्वारा मस्टर रोल ऑनलाईन भरने का कार्य किया जाता है। सोमारी कहती हैं कि उन्हें अपना कार्य बहुत पसंद है वे प्रतिदिन लोगों से मिलकर लोगों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार हेतु प्रेरित करती हैं। मनरेगा के द्वारा गांव के हर परिवार को रोजगार के अधिकार से अवगत कराकर सभी की सहायता का प्रयास कर रही हैं। कोरोना काल में कई लोगों के रोजगार छिन गये थे ऐसे में लोगों को मनरेगा के द्वारा रोजगार दिलाकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाना मुख्य उद्देश्य रहा है। सोमारी वर्तमान में डबरी निर्माण कार्य में कार्यरत हैं। एक माह में 622 मानव दिवस उनके द्वारा सृजित किये गए हैं।

ग्राम पंचायत आलोर में सावित्री कोर्राम, गौरी देहारी एवं सोमारी को ग्रामीणों द्वारा तीन देवियों की संज्ञा दी जाती है। इन तीनों के प्रयास से गांव में मनरेगा के अंतर्गत नवीन कार्यों के चयन, उनके क्रियान्वयन के साथ समय पर भुगतान प्राप्त होने से लोगों में शासकीय योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। इन सभी कार्यों में भुगतान के प्रति गांव वालों में सदैव चिंता बनी रहती थी। ऐसे में सावित्री एवं सोमारी के प्रयासों से सभी मनरेगा कार्यों का भुगतान कार्यस्थल पर नगद रूप में किया जा रहा है। जिससे लोगों का मनरेगा कार्यों के प्रति रूझान बढ़ा है। अब लोग स्वयं कार्यों के लिए घरों से बाहर आ रहे हैं। पूरे गांव में इन्हें सावित्री को बैंक दीदी एवं गौरी को रोजगार दीदी के रूप में जाना जाता है। सोमारी ने भी गांव में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सोमारी अपने तीन फूट पांच इंच के छोटे कद के बावजूद स्वाभिमान से जीवन जीने की राह दिखा रही हैं। सोमारी सहित गौरी एवं सावित्री सभी महिलाओं के लिए एक बड़ा उदाहरण बन चुकी हैं। तीनों ने अपने कार्यों से अपनी एक अलग पहचान के साथ स्वाभिमान एवं सफलता के नये मुकाम भी तय कर रहीं हैं। फरसगांव विकासखण्ड में वर्तमान में 158 महिलाओं द्वारा मेट हेतु पंजीयन कराया गया है। जिसमें से 110 महिलाएं बिहान स्व-सहायता समूहों के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज
24 मार्च तक आंगनवाड़ी सहायिका के 30 पदों हेतु आवा आपत्ति आमंत्रित
कोरोना पर राहत की खबर: केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का मानव परीक्षण…. तीन लोगों पर होगा टेस्ट
Good News: छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी और हुई मजबूत, रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान जल्द
दो बच्चों के सामने पत्नी की हत्या : चलते-चलते थकने पर पीट-पीटकर मार डाला… घर पर सुनाई यह कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना : 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 236 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people छावनी वार्ड के निवासियों का पट्टे का सपना जल्द होगा पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणा पर तेजी से हो रहा काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?